scriptजयपुर में छह रूपटॉफ रेस्टोरेंट सीज, हो रहा था ये गलत काम | Jaipur Muncipal Corporation action on 6 Roof top restaurant ceased | Patrika News
जयपुर

जयपुर में छह रूपटॉफ रेस्टोरेंट सीज, हो रहा था ये गलत काम

Roof top restaurant ceased in Jaipur : जयपुर में अवैध रूप से चल रहे 6 रूफटॉप रेस्टोरेंट को निगम की टीम ने 6 महीने के लिए सीज कर दिया

जयपुरNov 11, 2019 / 05:54 pm

Deepshikha Vashista

Roof top restaurant ceased

जयपुर में छह रूपटॉफ रेस्टोरेंट सीज, हो रहा था ये गलत काम

पुनीत शर्मा/ जयपुर. नगर निगम के सिविल लाइंस जोन में सोमवार को बिना फायर एनओसी, बिल्डिंग प्लान के अवैध रूप से चल रहे 6 रूफटॉप रेस्टोरेंट को निगम की टीम ने 6 महीने के लिए सीज कर दिया। एक साथ छह रूफटॉप रेस्टोरेंट के सीज होने से सिविल लाइंस जोन समेत शहर में नियम विरूद्ध रूफटॉप रेस्टोरेंज चलाने वालों में खलबली मच गई और अपने अपने रेस्टोरेंट बंद कर भाग खड़े हुए। निगम के अफसरों के अनुसार सिविल लाइंस जोन में बिना अनुमति के 100 से ज्यादा रूफटॉप रेस्टोरेंट चल रहे हैं जिन्हें अब बंद किया जाएगा।
इन पर हुई कार्यवाही


-ब्लैक आउट-अहिंसा सर्किल

-रिट्रीट अहिंसा सर्किल

-प्ले ब्वाय रूफटॉप रेस्ट्रो-मालवीय मार्ग सी स्कीम

-एलओएल रेस्ट्रो एंड केफे-अग्रसेन सर्किल सी स्कीम

-हांडी रूफटॉप रेस्टोरेंट एमआई रोड़
न फायर एनओसी, न बिल्डिंग प्लान, नोटिस तक का जबाव नहीं दिया

सिविल लाइन जोन के उपायुक्त रामकिशोर मेहता ने बताया कि सिविल लाइंस जोन में सिविल लाइंस क्षेत्र में छह रूफटॉप रेस्टोरेंट को सीज किया गया। इन रेस्टोरेंट संचालकों को निगम ने नियम विरूध्द्ध रेस्टोरेंट चलाने को लेकर नोटिस दिए थे। लेकिन किसी भी रेस्टोरेंट संचालक ने निगम के नोटिस का जबाव तक देना जरूरी नहीं समझा। सभी रेस्टोरेंट को 6 महीने के लिए सीज कर दिया।
सीढिय़ा भी कवर, हादसा हो तो कोई नीचे नहीं आ सकता

अहिंसा सर्किल पर एक मॉल में 9वीं मंजिल पर नियम विरूद्ध चल रहे ब्लैक आउट रेस्टोरेंट में निगम के अफसरों को कई खामियां सामने मिली। यहां नीचे उतरने की सीढियों को कवर कर बंद कर दिया गया और वहां कुर्सियां लगा दी गई। निगम के अफसरों ने कहा कि अगर आग लगती है तो व्यक्ति सीढिय़ों की ओर सबसे पहले भागता है। लेकिन यहां सीढिय़ों को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया। इस यह सबसे बड़ी लापरवाही की श्रेणी में है। साथ ही एक छोटे कमरे में आठ से दस सिलेंडर भी एक साथ रखे हुए थे। अगर आगजनी हो जाए तो लोगों की जान बचाना ही मुश्किल हो जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो