scriptजयपुर में महिला पुलिसकर्मी के साथ बर्बरता, हड़ी तोड़ी… सिर्फ इसलिए टोका था लड़के को | jaipur police crime news | Patrika News
जयपुर

जयपुर में महिला पुलिसकर्मी के साथ बर्बरता, हड़ी तोड़ी… सिर्फ इसलिए टोका था लड़के को

एक महीने के दौरान जयपुर में महिला पुलिसकर्मियों से मारपीट ओर उन पर हमले की यह तीसरी वारदात है। इससे पहले भी दो बार महिला पुलिसकर्मी और निर्भया टीम के साथ इस तरह की वारदतें हो चुकी हैं।

जयपुरJan 19, 2021 / 09:49 am

JAYANT SHARMA

Been beaten up so badly. jan hi nikl gayi in bhilwara

Been beaten up so badly. jan hi nikl gayi in bhilwara

जयपुर
कोरोना से सावधानी बरतने के लिए एक युवक को टोकना एक #Lady-constable महिला कांस्टेबल को इतना भारी पडा कि #Wanted-criminal बदमाश ने महिला कांस्टेबल पर हमला कर दिया। हाथ में क्लिप पहनकर #Jaipur-police महिला कांस्टेबल के मुंह पर इतना तेज मुक्का मारा की नाक की हड्डी टूट गई। बाद में बदमाश वहां से भागने लगा तो लोगों ने उसे दबोचा ओर पुलिस के हवाले किया। मामला गलता गेट थाना क्षेत्र का है।
जांच कर रही पुलिस ने बताया कि महिला कांस्टेबल सोनू गलता गेट के पास स्थित ग्रीन वैली पार्क के नजदीक ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात थी। इसी दौरान एक युवक पार्क में आया और तेज-तेज बातें करने लगा। किसी ने इस बारे में महिला कांस्टेबल सोनू देवी को कहा तो वह वहां पहुंची और युवक को मास्क पहनने एवं शोर नहीं मचाने के लिए टोका। इस पर वह गुस्सा गया और उसने जेब से क्लिप निकाली और उससे सोनू के चेहरे पर तीन मुक्के मारे। नाक पर गंभीर घाव बन गया और वह वहीं अचेत हो गई।
बाद में आरोपी युवक बाइक लेकर वहां से भागने लगा तो उसे दबोच लिया गया। पुलिस टीम और स्थनीय लोगों ने सेानू देवी को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आरोपी की पहचान दिल्ली बाइपास पर खटीकों की मंडी में रहने वाले लोकेश के रुप में हुई है। वह आदतन अपराधी बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि लोहे या अन्य धातु से बनी क्लिप चाकू से भी ज्यादा खतरनाक है। यह पूरी तरह से बैन है लेकिन फिर भी कई बार बदमाशों से बरामद होती है।
गौरतलब है कि एक महीने के दौरान जयपुर में महिला पुलिसकर्मियों से मारपीट ओर उन पर हमले की यह तीसरी वारदात है। इससे पहले भी दो बार महिला पुलिसकर्मी और निर्भया टीम के साथ इस तरह की वारदतें हो चुकी हैं।

Home / Jaipur / जयपुर में महिला पुलिसकर्मी के साथ बर्बरता, हड़ी तोड़ी… सिर्फ इसलिए टोका था लड़के को

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो