scriptआधी रात हथियारों के दम पर.. | jewellry showroom robbery in jaipur | Patrika News
जयपुर

आधी रात हथियारों के दम पर..

राजस्थान में ला एंड आर्डर की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रहीं है। जयपुर में बदमाशों ने एकबारगी फिर पुलिस को चुनौती दी है। बदमाशों ने जयपुर में ज्वैलर्स शोरूम में 40 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

जयपुरSep 26, 2019 / 09:42 pm

manish chaturvedi

jewellry showroom robbery in jaipur

jewellry showroom robbery in jaipur

राजस्थान में ला एंड आर्डर की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रहीं है। जयपुर में बदमाशों ने एकबारगी फिर पुलिस को चुनौती दी है। बदमाशों ने जयपुर में ज्वैलर्स शोरूम में 40 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया है।
बता दे..मामला जयपुर के सिरसी रोड का है। जहां पांच्यावाला स्थित जय श्री ज्वैलर्स में बुधवार रात को बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। वारदात बुधवार रात करीब दो बजे हुई। रात को ज्वैलरी शोरूम बंद था। शोरूम में नौकर कानाराम सो रहा था। रात को छत के रास्ते से चार बदमाश शोरूम में आए। जिनके पास हथियार थे। बदमाश शोरूम में घुसे तो नौकर कानाराम जग गया। जिसे देखकर बदमाशों ने कानाराम पर देशी कट्टा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने नौकर कानाराम को रस्सी से बांध दिया। फिर बदमाशों ने शो रूम में नकदी व जेवरात को लूटा।
लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। जिसके बाद कानाराम ने प्रयास कर स्वयं को रस्सी से मुक्त कराया। फिर कानाराम ने शोरूम मालिक हेमंत जैन को सूचना दी। सूचना पर मालिक हेमंत जैन शोरूम पर पहुंचे। जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। करणी विहार थानाधिकारी धर्मराज चौधरी ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने जिले में नाकाबंदी कराई। लेकिन आरोपियों गिरफ्त में नहीं आए।
पुलिस ने मौके पर सीसीटीवी में वारदात को बारिकी से देखा। जिसमें साफ दिख रहा है कि बदमाश बंदूक दिखाकर कानाराम से मारपीट कर रहे है और शोरूम लुटते नजर आ रहे है।

शोरूम मालिक हेमंत कुमार जैन ने बताया कि बदमाशों ने शोरूम से करीब आधा किलो सोने के जेवर, 25 किलो चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान लूट लिया। पूरी वारदात को डेढ़ से दो घंटे में अंजाम दिया गया। बदमाश रात करीब दो बजे के शोरूम में घुसे। सुबह लगभग चार बजे तक शोरूम में रहे। बदमाश शोरूम से सोने-चांदी के जेवरात, मूर्तियां और नकदी साथ ले गए। जिसकी कीमत करीब 40 लाख रूपए है।
वारदात के बाद घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड को लाया गया। वहीं, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस लूट के मामले में नौकर कानाराम से भी पूछताछ कर रहीं है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार जुटी हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो