scriptDev Diwali 2020 क्यों मनाते हैं देव दीपावली, जानें देवताओं के धरती पर आकर इस पर्व को मनाने की कथा | Kashi Dev Diwali 2020 Dev Diwali Significane Dev Diwali 2020 Kab Hai | Patrika News
जयपुर

Dev Diwali 2020 क्यों मनाते हैं देव दीपावली, जानें देवताओं के धरती पर आकर इस पर्व को मनाने की कथा

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर देव दीपावली मनाई जाती है। दिवाली के 15 दिन बाद आनेवाले इस पर्व पर सबसे ज्यादा धूमधाम शिवनगरी काशी में होती है। मान्यता है कि इस दिन देवती धरती पर आते हैं और काशी में गंगा तट पर दीप जलाते हैं। यही कारण है कि काशी की देव दिवाली दुनियाभर में विख्यात है।

जयपुरNov 29, 2020 / 12:36 pm

deepak deewan

Kashi Dev Diwali 2020 Dev Diwali Significane Dev Diwali 2020 Kab Hai

Kashi Dev Diwali 2020 Dev Diwali Significane Dev Diwali 2020 Kab Hai

जयपुर. कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर देव दीपावली मनाई जाती है। दिवाली के 15 दिन बाद आनेवाले इस पर्व पर सबसे ज्यादा धूमधाम शिवनगरी काशी में होती है। मान्यता है कि इस दिन देवती धरती पर आते हैं और काशी में गंगा तट पर दीप जलाते हैं। यही कारण है कि काशी की देव दिवाली दुनियाभर में विख्यात है।
ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि बनारस में देव दीपावली की धूम के पीछे एक पौराणिक कथा है। यह कथा भगवान शिव से संबंधित है। कथा के अनुसार दानव त्रिपुरासुर ने एक वरदान के बाद खुद को अमर समझकर देवताओं को परेशान करना शुरू कर दिया। त्रिपुरासुर ने देवताओं पर अत्याचार किए और उन्हें स्वर्ग लोक से निकाल भी दिया।
सभी देवता परेशान होकर भगवान शिव की शरण में पहुंचे और त्रिपुरासुर से मुक्ति की गुहार लगाई। देवताओं की रक्षा के लिए भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध कर दिया। शिवजी ने कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन ही राक्षस त्रिपुरासुर का वध किया था। उस दिन देवताओं ने त्रिपुरासुर के वध पर खुशी जाहिर करते हुए काशी में दीप दान किया।
काशी में तभी से कार्तिक पूर्णिमा के दिन उत्सव मनाने की परंपरा चली आ रही है। कहते हैं कि इस दिन देवता शिव की नगरी में देव-दिवाली मनाने के लिए आते हैं और यहां दीप जलाते हैं। यही कारण है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन यहां गंगा और शिवजी की आराधना के लिए लाखों भक्त उमडते हैं। इस दिन गंगा तट का अनूठा नजारा रहता है।

Home / Jaipur / Dev Diwali 2020 क्यों मनाते हैं देव दीपावली, जानें देवताओं के धरती पर आकर इस पर्व को मनाने की कथा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो