जयपुर।
ऑल इण्डिया ऑनलाइन घूमर-2 एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन सद्भावना परिवार फाउण्डेशन की ओर से कोरोना काल के दौरान युवतियों के उत्साहवद्र्धन तथा उनकी नृत्य प्रतिभा को प्रोत्साहन देने के लिए रखा गया। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड की कीर्ति पांडे प्रथम स्थान पर रही, वहीं जयपुर की रक्षिता द्वितीय और दिल्ली की मुक्ता तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता ऑनलाइन मोड पर आयोजित की गई। इसमेें प्रतियोभागियों ने घर से ही राजस्थानी घूमर नृत्य के वीडियो बनाकर भेजे। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया तथा अपने घूमर नृत्य के वीडियो भेजे। प्रतियोगिता में जयपुर, दिल्ली, उत्तराखण्ड, राजसमंद, कोटा, जोधपुर, उदयपुर, अलवर, हरियाणा आदि शहरों की महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए एक से बढकऱ एक प्रस्तुतियां भेजी। जिसमें प्रतिभागियों को विभिन्न केटेगिरी में फाउंडेशन की ओर से विजेता घोषित किया। सद्भावना फाउण्डेशन के अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने बताया कि गत वर्ष संस्था द्वारा बनाए गए घूमर वल्र्ड रिकॉर्ड की शृंखला को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिससे राजस्थानी संस्कृति को बढ़ावा मिले और कोरोना महामारी के दौरान गत दो माह से घर बैठे लोगों की बोरियत को भी दूर किया जा सके। साथ ही नई प्रतिभाओं को इंटरनेट के माध्यम से एक नया मंच मिल सके। उन्होंंने प्रतिभागियों का आभार भी जताया।