4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने खत्म किया अनशन

किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने तीन दिवसीय अनशन खत्म किया अनशन को तुड़वाने पहुंचे रालोपा संयोजक नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Dec 30, 2020

किसान महापंचायत राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने तीन दिवसीय अनशन खत्म किया

किसान महापंचायत राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने तीन दिवसीय अनशन खत्म किया

किसान महापंचायत राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने तीन दिवसीय अनशन खत्म किया

अनशन को तुड़वाने पहुंचे रालोपा संयोजक नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल
किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट के तीन दिवसीय अनशन को बुधवार को रालोपा संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने समाप्त करवाया। बेनीवाल ने शाम तकरीबन 5 बजे उनका अनशन समाप्त करवाया। जाट ने शाहजहांपुर बॉर्डर पर स्वयं एवं केंद्र सरकार के अन्त:करण की शुद्धि के लिए अनशन रखा था। अनशन को तुड़वाने पहुंचे रालोपा संयोजक, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के साथ जय किसान आंदोलन संयोजक योगेंद्र यादव, राजस्थान जाट महासभा प्रदेश अध्यक्ष राजाराम मील, पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना, कॉमरेड अमराराम,युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी, किसान नंदलाल मीणा,दूदू अध्यक्ष बलदेव महरिया आदि भी अनशन स्थल पर पहुंचे। गौरतलब है कि कृषि कानून वापस लिए जाने की मांग को लेकर किसान आंदोलनरत हैं और दिल्ली हरियाणा बॉर्डर पर बैठे हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक सरकार कानून वापस नहीं लेती उनका आंदोलन जारी रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग