पूनिया के वक्त भी चौंकाया था
गौरतलब है कि सितंबर 2019 में सतीश पूनिया को जब भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। तब भी इसी तरह चौंकाने वाला निर्णय था, क्योंकि उन दिनों सतीश पूनिया का नाम भी चर्चाओं में नहीं था। सतीश पूनिया का 3 साल का कार्यकाल सितंबर 2022 में पूरा हो गया था। हालांकि पार्टी के कई नेताओं का कहना था कि विधानसभा चुनाव तक प्रदेश नेतृत्व में बदलाव नहीं होगा, लेकिन अब केंद्रीय नेतृत्व ने नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है।