सतीश पूनियां का निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष के रूप में कार्यकाल दिसंबर में पूरा हो गया था। इसके बाद से ही सुगबुगाहट थी कि उनकी जगह किसी और को प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौंपी जाएगी। इस रेस में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया के नाम भी चल रहे थे, लेकिन पार्टी ने सीपी जोशी को कमान सौंपी है। इससे पहले जोशी भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। इससे पहले भी जोशी का नाम प्रदेशाध्यक्ष के चल चुका है। हालांकि उस वक्त पार्टी ने पूनियां को कमान सौंपी थी।