
Shiv की Rooh : 13 साल की दोस्ती के बाद
हमारे 13 साल के साथ का नाम 'विश्वास' है। यह सात जन्म के रिश्ते की एक नींव है, जिसकी इमारत विवाह के रूप में खड़ी कर रहे है। परिवार के दिए संस्कार से और मजबूत बन रहे है। यह कहना है एक्टर शिवेंद्र ओम सैनीयोल ( Actor Shivendra Om Sanyol ) और एक्ट्रेस रूही चतुर्वेदी ( Actress Ruhi Chaturvedi ) का। दोनों जयपुर ( Jaipur ) में सोमवार को विवाह बंधन में बधेंगे। अजमेर रोड जयसिंहपुरा के पास नजर बाग पैलेस में सात फेरे लेंगे। शादी के एक दिन पहले रविवार पत्रिका टी.वी से बातचीत में उन्होंने अपने 13 साल के अटूट रिश्ते को 'विश्वास' नाम दिया। बातचीत में शिवेंद्र ने कहा कि 13 साल का सुनहरा साथ यूंही नहीं बीता। रूही ने हर कदम पर साथ और समय दिया।
मेरे लिए रूही चांद से ज्यादा सूरज
हमारे बीच सबसे अहम बात रही वो है हमारा कम्फर्ट जोन। मेरा मानना है कि रूही ने जैसे सपने देखे है उन्हें पूरा हक है वो पूरे करें। जैसे मैं वो करूं, जो मेरे मन को अच्छा लगता है। एक-दूजे पर विश्वास के साथ-साथ हमनें फ्रीडम का भी अपनाया है। मैं जब कमजोर महसूस करता हूं तो हाथ पकड़ लेती है। मैं झील की तरह हूं, जिसमें रूही नदी के रूप में आकर मिलती है। मेरे लिए रूही चांद तो है, लेकिन सूरज ज्यादा है। ये मेरे परिवार के लिए ऊर्जा का स्त्रोत है। इनमें असीमित ज्ञान है। जब भी मिलता हूं तो लगता है जैसे मेरी दुल्हन मेरे सामने चलकर आ रही हो। ऐसा ही हमेशा सोचूंगा। काम के बाद घर ऐसे जाउंगा जैसे रोज बारात लेकर जा रहा हूं।
शिव में स्थिरता और फोकस- रूही
रूही ने कहना है कि शिव में स्थिरता है। वे अपने काम पर फोकस रखते है। परिवार की जिम्मेदारियां समझते है। इनमें शो ऑफ नहीं है, नहीं तो कोई भी बोर हो जाए। जब हम मिले थे तो दोनों नॉर्थ और साउथ पोल की तरह थे। लेकिन आपसी विश्वास से सफर बढ़ता गया। शिव हमेशा पानी के आधे खाली गिलास को आधा भरा हुआ मानते है। इनकी पॉजिटिव एनर्जी मुझे आगे बढ़ा रही है। बोबिश इवेंट एंड वैंडिंग प्लानर ( Bobbish Event ) के डायरेक्टर राकेश सांखला और सुरेश पुरोहित ने बताया कि शिवेंद्र जयपुर सोडाला निवासी है। इन्होंने राजस्थानी फिल्म कंगना में रूही के साथ अभिनय किया। दोनों राजस्थानी संस्कृति ( rajasthani culture ) में शादी करेंगे। रविवार को समारोह में राजस्थान एंकर्स एसोसिएशन के प्रेसीडेंट मन और सिंगर रोहित आरकेएस ने प्रस्तुति दी।
Published on:
01 Dec 2019 09:02 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
