scriptLDC: चयन बोर्ड ने जारी की चयनितों की अंतिम सूची, जल्द मिलेगी नियु क्ति… | LDC: Selection Board released final list of selected get appointment | Patrika News
जयपुर

LDC: चयन बोर्ड ने जारी की चयनितों की अंतिम सूची, जल्द मिलेगी नियु क्ति…

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने लिपिक ग्रेड द्वितीय भर्ती के अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। साथ ही नियुक्ति के लिए संबंधित विभागों को अभिशंषा भी भेज दी है।

जयपुरFeb 14, 2020 / 07:30 pm

Arvind Palawat

LDC: चयन बोर्ड ने जारी की चयनितों की अंतिम सूची, जल्द मिलेगी नियु​क्ति...

LDC: चयन बोर्ड ने जारी की चयनितों की अंतिम सूची, जल्द मिलेगी नियु​क्ति…

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने लिपिक ग्रेड द्वितीय भर्ती के अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। साथ ही नियुक्ति के लिए संबंधित विभागों को अभिशंषा भी भेज दी है। ऐसे में हजारों बेरोजगारों को अब नियुक्ति मिल सकेगी। गौरतलब है कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती के लिए वर्ष 2018 में ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इसके बाद दो चरणों में यह परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के परिणाम के बाद कुल पदों के करीब डेढ़ गुणा अभ्यर्थियों को बोर्ड ने दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया था। ऐसे में 24 दिसंबर, 2019 से 8 फरवरी, 2020 तक लगातार और इसके बाद गुरूवार को भी चयनितों के दस्तावेज सत्यापन किए गए। दस्तावेज सत्यापन का कार्य पूर्ण होने के बाद अब बोर्ड ने शुक्रवार को चयनितों की अंतिम सूची जारी कर दी है।
चयनितों को कनिष्ठ सहायक या लिपिक ग्रेड द्वितीय के पदों पर शासन सचिवालय, राजस्थान लोक सेवा आयोग और प्रशासनिक सुधार विभाग के माध्यम से राज्य सरकार के अधीनस्थ विभागों या कार्यालयों में नियुक्ति दी जाएगी। गौरतलब है कि एलडीसी भर्ती 2018 में गैर अनुसूचित क्षेत्र के 17 हजार 451 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 977 अभ्यर्थियों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। लिखित परीक्षा और टाइप टेस्ट के बाद अब चयनितों की अंतिम सूची जारी की गई है।
यह रही है कट ऑफ
नॉन टीएसपी में सामान्य की कट ऑफ 220.91, सामान्य महिला की कट ऑफ 209.15, सामान्य वर्ग में विधवा की कट ऑफ 159.39 व परित्यक्ता की कट ऑफ 149.94 रही है। इसके साथ ही एससी सामान्य की कट ऑफ 193.33, महिला वर्ग की कट ऑफ 159.52, परित्यक्ता की कट ऑफ 149.94 रही है। जबकि एसटी सामान्य वर्ग की कट ऑफ 184.13, महिला वर्ग की कट ऑफ 141.59, परित्यक्ता की कट ऑफ 149.94 है। ओबीसी सामान्य वर्ग की कट ऑफ 216.47, ओबीसी महिला वर्ग की कट ऑफ 205.58 और एमबीसी सामान्य की कट ऑफ 199.92, महिला वर्ग की कट ऑफ 138.99 रही है। जबकि सहरिया में सामान्य वर्ग की कट ऑफ 137.16 रही है।

Home / Jaipur / LDC: चयन बोर्ड ने जारी की चयनितों की अंतिम सूची, जल्द मिलेगी नियु क्ति…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो