scriptलॉकडाउन के चलते किस बड़ी परेशानी से सामना हो रहा है, देखिए कार्टूनिस्ट लोकेन्द्र की नजर से | Look at what cartoonist Locandra is facing due to lockdown | Patrika News
जयपुर

लॉकडाउन के चलते किस बड़ी परेशानी से सामना हो रहा है, देखिए कार्टूनिस्ट लोकेन्द्र की नजर से

लॉकडाउन के चलते किस बड़ी परेशानी से सामना हो रहा है, देखिए कार्टूनिस्ट लोकेन्द्र की नजर से

जयपुरApr 04, 2020 / 11:25 pm

lokendra singh

लॉकडाउन के चलते किस बड़ी परेशानी से सामना हो रहा  है,  देखिए कार्टूनिस्ट लोकेन्द्र की नजर से

लॉकडाउन के चलते किस बड़ी परेशानी से सामना हो रहा है, देखिए कार्टूनिस्ट लोकेन्द्र की नजर से

जयपुर। कोरोना प्रकोप के चलते लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी दिखा रहा है, धारा 144 की सख्ती से पालना हो या फिर लोगों को डोर टू डोर राहत सामग्री पहुंचाने की बात। जिला कलेक्टर जोगाराम स्वयं इस काम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। लॉक डाउन की पालना और जिला प्रशासन की ओर से अब तक उठाए कदमों को लेकर जिला कलेक्टर जोगाराम ने न्यूज टुडे से बातचीत की। पेश है बातचीत के कुछ अंश।
सवाल
लगता नहीं है कि लॉकडाउन की पालना सख्ती से नहीं हो पा रही है, लोग अनावश्यक बाहर घूमते नजर आते हैं?
जवाब
नहीं ऐसा तो नहीं है जनता कर्फ्यू से पहले ही 144 लागू कर दी गई थी, लॉकडाउन की सख्ती से पालना कराई जा रही है। लॉकडाउन की पालना को लेकर प्रतिदिन पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मॉनिटरिंग की जा रही है, अनावश्यक घूमने वाले वाहनों को जब्त किया गया है। केवल वहीं वाहनों को लॉकडाउन में आने जाने की अनुमति है, जिन्हें खाद्य सामग्री और भोजन वितरण के लिए जिला प्रशासन की ओर से पास जारी किए गए हैं। लोगों से भी लगातार अपील की जा रही है कि वे अनावश्यक बाहर न निकलें, घरों में ही रहें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो