प्रदेश माफिया बेखौफ, सीएम पुत्र के प्रचार में व्यस्त : राठौड़
गहलोत के बयान पर पलटवार, लगाया गुमराह करने का अरोप
उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने पुत्र के प्रचार में व्यस्त है और प्रदेश में माफिया बेखौफ होकर एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
प्रदेश भाजपा मुख्यालय में गुरुवार को मीडिया से बातचीत उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया अशोक गहलोत पुत्रमोह की जकडऩ में पूरी तरह जकड़े हुए है। बेटे को जोधपुर से सांसद बनाने के लिए पिछले जीन दिनों से जोधपुर में ही डेरा डाले हुए थे और बेटे को चुनाव जीताने के चक्कर में प्रदेश की जनता को भूल गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधी बेखौफ होकर एक के बाद एक वारदातो को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को खुश करने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे है। गहलोत मुख्यमंत्री होकर संवैधानिक संस्थाओं पर प्रश्न चिह्न लगाते हैं, कभी एयर स्ट्राइक पर सवाल करते है तो बेवजह चुनाव आयोग पर भी टिप्पणी कर डालते है। गहलोत निर्वाचन आयोग पर लोकतंत्र में भय का वातावरण बनाने का आरोप लगाते है तो दूसरी ओर उन्हीं के राज में जिला कलेक्टर भाजपा के नेताओं एवं विधायक पर धमकाने का आरोप लगाकर इस्तगासा दायर कर रहे हैं।
Home / Jaipur / प्रदेश माफिया बेखौफ, सीएम पुत्र के प्रचार में व्यस्त : राठौड़