माकन ने कहा कि प्रिंयका गांधी ने भी पायलट से बात की हैं। अन्य कई नेता भी उनसे बराबर सम्पर्क में हैं। माकन ने कहा कि राजस्थान के मंत्रिमण्डल में नौ स्थान रिक्त है उनको भी जल्द भरा जाएगा। इसके अलावा राजनीतिक नियुक्तियां भी की जाएगी। इसके लिए सीएम अशोक गहलोत से भी बात हुई है। इसके अलावा गोविंद डोटासरा, सीपी जोशी से भी बात की है। कई कैबिनेट मंत्रियों से भी विचार विमर्श हुआ है। कांग्रेस त्याग और बलिदान की पार्टी है। सभी को समावेश करके चलेंगे। गौरतलब है कि पायलट छह बाद दिल्ली में रूकने के बाद मंगलवार को जयपुर से लौटे थे। इसके बाद पायलट समर्थकों के भी बयान सामने आए थे।