Rajasthan Election Voting Update: प्रदेश के कई नेता चुनाव मैं भागीदारी नहीं निभा सके। इनमें मंत्री, विधायक, सांसद शामिल हैं। कोलायत से कांग्रेस प्रत्याशी ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने लगातार तीसरे चुनाव में मतदान नहीं किया। मतदाताओं के वोट की ताकत से लगातार दो बार 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव चुनाव में जीत हासिल करने वाले भंवर सिंह भाटी का नाम उनके गांव हदां की सूची में है। भंवर सिंह ने पत्रिका को बताया कि वे पूरे दिन संवेदनशील क्षेत्र बरसलपुर पट्टा इलाके में रहे। यहां फर्जी वोटिंग की आशंका रहती है। यहां से उनके मतदान स्थल की दूरी करीब डेढ सौ किलमीटर है। इसलिए वे शाम 6 बजे तक अपने बूथ तक नहीं पहुंच पाए।