scriptराज्यपाल कलराज मिश्र से मिले कई वरिष्ठ अधिकारी, दीपावली की दी शुभकामनाएं | Many senior officials met Governor Kalraj Mishra | Patrika News
जयपुर

राज्यपाल कलराज मिश्र से मिले कई वरिष्ठ अधिकारी, दीपावली की दी शुभकामनाएं

दीपावली के दूसरे दिन यानी गोवर्धन पूजन का दिन रामा-श्यामा करने का भी दिन होता है, जिसके चलते सोमवार को राज्यपाल कलराज मिश्र को भी दीपावली की शुभकामनाएं देने कई आला अधिकारी राजभवन पहुंचे। जहां उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने उनकी बधाई स्वीकार कर उनका परिचय भी जाना।

जयपुरOct 28, 2019 / 05:35 pm

firoz shaifi

kalraj mishra

kalraj mishra

जयपुर। दीपावली के दूसरे दिन यानी गोवर्धन पूजन का दिन रामा-श्यामा करने का भी दिन होता है, जिसके चलते सोमवार को राज्यपाल कलराज मिश्र को भी दीपावली की शुभकामनाएं देने कई आला अधिकारी राजभवन पहुंचे। जहां उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने उनकी बधाई स्वीकार कर उनका परिचय भी जाना।
राजभवन में रामा-श्यामा के लिए पहुंचने वाले अधिकारियों में प्रदेश के मुख्य सचिव डीबी गुप्ता, पुलिस महानिदेशक भूपेंद्र यादव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नीना सिंह, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव रोहित कुमार सिंह, पुलिस कमिश्नर जयपुर के साथ ही कई आला पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी राजभवन पहुंचे।
उन्होंने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर उन्हें दीपोत्सव पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान हुई शिष्टाचार भेंट के दौरान राज्यपाल ने तमाम अधिकारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देने के साथ ही उनका परिचय भी जाना,साथ ही प्रदेश के विकास और खुशहाली के लिए कटिबद्ध होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की।

Home / Jaipur / राज्यपाल कलराज मिश्र से मिले कई वरिष्ठ अधिकारी, दीपावली की दी शुभकामनाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो