scriptमहिला ने दिया 5 बच्चों को जन्म | Meet the Mom Who Had 5 Babies All at Once in Rajasthan | Patrika News
जयपुर

महिला ने दिया 5 बच्चों को जन्म

Meet the Mom Who Had 5 Babies All at Once in Rajasthan जयपुर . Zanana Hospital में आज सुबह करीब 8 बजकर 15 मिनट पर एक Woman ने पांच Childrens को जन्म दिया। रुखसाना नाम की 25-Year-Old महिला पिछले काफी समय से यहां जनाना अस्पताल में अपना उपचार करा रही थी। Night से ही महिला की तबीयत खराब थी और उसे उसने Operation से पांच बच्चों को जन्म दिया।

जयपुरOct 12, 2019 / 06:26 pm

Anil Chauchan

Childrens

Childrens

जयपुर . जनाना अस्पताल ( Zanana Hospital ) में आज सुबह करीब 8 बजकर 15 मिनट पर एक महिला ( Woman ) ने पांच बच्चों ( Childrens ) को जन्म दिया। रुखसाना नाम की 25 वर्षीय महिला ( 25-Year-Old ) पिछले काफी समय से यहां जनाना अस्पताल में अपना उपचार करा रही थी। रात ( Night ) से ही महिला की तबीयत खराब थी और उसे उसने ऑपरेशन ( Operation ) से पांच बच्चों को जन्म दिया।

अस्पताल में डॉ. नीलम भारद्धाज की थर्ड यूनिट में महिला का उपचार चल रहा था और उन्हीं की यूनिट में आज ऑपरेशन हुआ। महिला के पहला बच्चा सुबह 8 बजकर 14 मिनट पर हुआ। उसके बाद 8 बजकर 15 मिनट पर दो बच्चे पैदा हुए। चौथा बच्चा 8 बजकर 16 मिनट पर तथा पांचवा बच्चा 8 बजकर 17 मिनट पर हुआ। इनमें से एक बच्चा मृत पैदा हुआ। महिला के उपचार और सर्जरी के लिए डॉक्टरों की टीम ने विशेष इंतजाम कर रखे थे। महिला के होने वाले बच्चों में सबसे कम वजनी बच्चा एक किलो का और सबसे ज्यादा वजनी बच्चा एक किलो 400 ग्राम का है।
एक साथ पांच बच्चों के पैदा होने के मामले बहुत कम
डॉक्टरों के अनुसार प्रदेश में 9 बच्चों के एक साथ पैदा होने की हिस्ट्री
दो से ज्यादा बच्चे एक साथ पैदा होने पर बढ़ती हैं समानताएं
प्री मेच्योर बच्चे होने के कारण बढ़ती है बीमारियां
डॉक्टरों ने दो बच्चों को नर्सरी तथा दो को अन्य आईसीयू में रखा है। बच्चों की देखभाल को लेकर काफी एहतीयात बरती जा रही है। सांगानेर निवासी इस महिला के पति कालू ने बताया कि महिला के उपचार संबंधी जानकारी उन्हें समय-समय पर दी जाती रही है। सोनोग्राफी जांच भी समय-समय पर की गई।

अस्पताल की अधीक्षक ने बताया कि यह महिला लेबर पेन की शिकायत पर यहां अस्पताल में भर्ती हुई थी। जुड़वा बच्चों के कई मामले आते हैं पर यह केस काफी रेयर है। उन्होंने बताया कि अभी महिला व बच्चों की पूरी केयर की जा रही है। बच्चों की लगातार निगरानी भी रखी जा रही है। उपचार नोर्मल ही दिया जा रहा है
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो