scriptमंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल का निधन, सीएम गहलोत ने जताया दुख | Minister Bhanwarlal Meghwal passes away | Patrika News
जयपुर

मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल का निधन, सीएम गहलोत ने जताया दुख

कैबिनेट मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल का सोमवार को निधन हो गया। मेघवाल ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। वे लंबे समय से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।

जयपुरNov 16, 2020 / 07:36 pm

Kamlesh Sharma

Minister Bhanwarlal Meghwal passes away

कैबिनेट मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल का सोमवार को निधन हो गया। मेघवाल ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। वे लंबे समय से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।

जयपुर। कैबिनेट मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल का सोमवार को निधन हो गया। मेघवाल ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। वे लंबे समय से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। प्रदेश में 17 नवंबर को एक दिन का राजकीय शोक रहेगा और सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों में 17 नवंबर को अवकाश रहेगा।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मेघवाल के निधन पर दुख जताया है। सीएम गहलोत ने ट्वीट किया कि लम्बी बीमारी के बाद मंत्री भंवर लाल मेघवाल जी के निधन पर गहरा दुख हुआ। हम 1980 से एक साथ हैं। इस सबसे कठिन समय में उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना, ईश्वर उन्हें शक्ति दे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।
https://twitter.com/ashokgehlot51/status/1328327880791744514?ref_src=twsrc%5Etfw
मास्टर भंवरलाल मेघवाल का परिचय

—मास्टर भंवरलाल मेघवाल का 1948 में सुजानगढ़ तहसील के छोटे से गांव बाघसरा अगुणा में जन्म हुआ।

—भंवरलाल मेघवाल ने -एम.ए (इतिहास) की शिक्षा ग्रहण की।
—1976 तक भंवरलाल मेघवाल ने राजकीय स्कूल में शिक्षक रहे।

—उन्होंने 1977 में सुजानगढ़ से पहला चुनाव कांग्रेस की टिकट पर लड़ा लेकिन चुनाव हार गए।

—मेघवाल ने 1980 में निर्दलीय चुनाव लड़े और रिकार्ड तोड़ मतों से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे।
—उस समय सबसे कम उम्र में मास्टर भंवरलाल विधायक चुने गए।

—मेघवाल अब तक सुजानगढ़ से 10 विधानसभा के चुनाव लड़ चुके है और 5 बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे है।

—मेघवाल 1998 से 2001 तक ग्रामीण विकास एंव पंचायत राज व जेल मंत्री रहे।
—मेघवाल 2002 से 2003 तक इन्दिरा गांधी नहर राज्य मंत्री रहे।

—मेघवाल गहलोत सरकार में 2008 से लेकर 2011 तक शिक्षा श्रम एंव नियोजन मंत्री रहे।

—2013 का कांग्रेस पार्टी चुनाव हारने के बाद मेघवाल को पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने पार्टी में इन्हें वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया।
—मेघवाल ने 2014 लोकसभा चुनावों में गंगानगर से लोकसभा का भी चुनाव लड़ा था लेकिन मोदी लहर में यह चुनाव हार गए।

Home / Jaipur / मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल का निधन, सीएम गहलोत ने जताया दुख

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो