31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां सरकारी स्कूल खोले जाने को लेकर आई बड़ी खबर, मंत्री मेघवाल ने दिए निर्देश

New Government School in Rajasthan : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री Bhanwar Lal Meghwal ने Shekhawati के सुजानगढ़ व बीदासर के शिक्षा अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों को सरकारी स्कूलों ( Government School )की स्थिति एवं शैक्षणिक स्तर में सुधार को लेकर निर्देश दिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 28 Jul 2019, 9:53 PM IST

जयपुर/चूरू। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मा. भंवर लाल मेघवाल ( Master bhanwar lal meghwal ) ने सुजानगढ़ व बीदासर के शिक्षा अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों को सरकारी स्कूलों ( government school ) की स्थिति एवं शैक्षणिक स्तर में सुधार को लेकर निर्देश दिए।

नए सरकारी स्कूल के लिए मांगे प्रस्ताव

मंत्री मेघवाल ने शिक्षा अधिकारियों से कहा कि वे किसी भी स्थान की जरूरत, प्रवेश लेने योग्य बच्चों की संख्या, संसाधन उपलब्धता और अन्य आवश्यक बातों को ध्यान में रखते हुए नए विद्यालय खोलने के प्रस्ताव बनाकर भिजवाएं ताकि क्षेत्र के लोगों की जरूरत के हिसाब से नए विद्यालय खोले जा सकें। उन्होंने कहा कि विभिन्न गांवों के लोगों से उन्हें नए स्कूलों के लिए प्रार्थना पत्र मिले है। प्रस्ताव तैयार करते समय इन्हे भी ध्यान में रखे।

साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि जो स्कूल बंद किए गए हैं, उनके भवनों का भी समुचित उपयोग होना चाहिए। ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि बीदासर में 31 तथा सुजानगढ़ में 29 स्कूल खोलने के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।

पेयजल सुविधाओं के लिए 3.50 करोड़ स्वीकृत

मंत्री ने बताया कि क्षेत्र में नए ट्यूबवैल, नई सबमर्सिबल, नए पंपसेट आदि कार्यों के लिए साढे तीन करोड़ रुपए स्वीकृत कराए गए हैं। इस दौरान उन्होंने पेयजल अधिकारियों को क्षेत्र की जरूरतों के मध्येनजर साढे तीन करोड़ के और प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

राजस्थान से जुडी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें