scriptघर से भागे थे प्रेमी, तीन लड़कों ने प्रेमी को बांधा और उसके सामने नाबालिक प्रेमिका से कर डाला गैंग रेप | Minor Girl Gang rape In Rajasthan: Rajasthan police Crime News: | Patrika News
जयपुर

घर से भागे थे प्रेमी, तीन लड़कों ने प्रेमी को बांधा और उसके सामने नाबालिक प्रेमिका से कर डाला गैंग रेप

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

जयपुरAug 24, 2018 / 11:18 am

JAYANT SHARMA

 love story

love story

घर से भागे थे प्रेमी, तीन लड़कों ने प्रेमी को बांधा और उसके सामने नाबालिक प्रेमिका से कर डाला गैंग रेप
जयपुर
बीकानेर में घर से भागे एक लड़का और लड़की के साथ इतनी ज्यादती हुई कि शर्म के मारे दोनो ने जहर खा लिया। पुलिस को दोनो लगभग अचेत हालात में मिले। दोनो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की जांच कर रही पांचू पुलिस फिलहाल आरोपितों की तलाश में लगी हुई है।
घर से भागे थे दोनो, शहर छोड़कर जाने की तैयारी थी
मिली जानकारी के अनुसार पांचू थाना क्षेत्र में रहने वाली पंद्रह साल की लड़की क्षेत्र में ही रहने वाले बीस साल के एक लड़के के साथ प्रेम में थी। गुरुवार दोपहर दोनो ने घर से भागने और शहर छोड़ने की प्लानिंग की। प्लानिंग के अनुसार देर शाम दोनो घर से झूठ बोलकर निकले और उसके बाद शहर छोड़कर जाने की तैयारी करने लगे। दोनो पैदल ही पांचे क्षेत्र में सुनसान इलाके से गुजरे तो कुछ युवकों ने दोनो को रोक लिया।
लड़के को बांधा, उसके सामने ही लड़की से कर दिया गैंगरेप
जैसे ही दोनो सुनसान इलाके से होकर गुजरे तो तीन लड़कों ने दोनो को रोक लिया। दोनो कुछ समझ पाते इससे पहले ही तीनों लड़कों ने लड़की को दबोच लिया। उसका प्रेमी विरोध करने लगा तो पहले तीनों ने उसे पीटा और फिर उसे बांध दिया। बाद में उसके ही सामने लड़की से गैंगरेप किया और दोनो के साथ फिर से मारपीट कर फरार हो गए। दोनो को खुद को जैसे—तैसे बंधन मुक्त किया और उसके बाद जहर खाकर जान देने की कोशिश की। दोनो अचेत हालत में देर रात पुलिस को मिले तो पुलिस ने दोनो को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Home / Jaipur / घर से भागे थे प्रेमी, तीन लड़कों ने प्रेमी को बांधा और उसके सामने नाबालिक प्रेमिका से कर डाला गैंग रेप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो