scriptMonsoon Update: तय समय से तीन दिन बाद पूरे राजस्थान से विदा हो गया मानसून | Monsoon Update : Monsoon Left Rajasthan After Three Days From The Scheduled Time Of Weather Department | Patrika News
जयपुर

Monsoon Update: तय समय से तीन दिन बाद पूरे राजस्थान से विदा हो गया मानसून

जमकर बरसने के बाद आखिर दक्षिणी पश्चिमी मानसून सोमवार को पूरे प्रदेश से विदा हो गया। एंट्री में देरी करने के बाद विदाई भी इस बार तय समय से बाद हुई है।

जयपुरOct 04, 2022 / 09:21 am

santosh

weather update

Monsoon Update In Rajasthan: पत्रिका न्यूज नेटवर्क/जयपुर. जमकर बरसने के बाद आखिर दक्षिणी पश्चिमी मानसून सोमवार को पूरे प्रदेश से विदा हो गया। एंट्री में देरी करने के बाद विदाई भी इस बार तय समय से बाद हुई है।

यह भी पढ़ें

लौटता Monsoon मेहरबान, राजस्थान के इन जिलों के लिए वरदान


सामान्यत: 30 सितम्बर मानसून की विदाई तारीख मानी जाती है। इस बार तीन दिन की देरी से 3 अक्टूबर को मानसून विदा हुआ। राजस्थान के साथ-साथ मानसून गुजरात के अधिकांश भाग, पश्चिमी मध्यप्रदेश के कुछ भाग, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों से भी विदा हो गया। मानसून की विदड्राल (विदाई) लाइन सोमवार को आगरा, ग्वालियर, रतलाम व भरूच से गुजरी।

यह भी पढ़ें

बदलने लगा मौसम, कम हो रहा है दिन और रात का तापमान

5 से पोस्ट मानसून बारिश की संभावना
मानसून की भले ही विदाई हो गई हो, लेकिन प्रदेश के कुछ भागों में 5 से पोस्ट मानसून बारिश होने की संभावना है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार 5-7 अक्टूबर के बीच भरतपुर, कोटा व जयपुर संभाग के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि, भारी बारिश के आसार नहीं हैं।

https://youtu.be/OCb3nMzwhEs

Home / Jaipur / Monsoon Update: तय समय से तीन दिन बाद पूरे राजस्थान से विदा हो गया मानसून

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो