जयपुर

Monsoon Update : राजस्थान में यहां हुई झमाझम बारिश, 13 जिलों में येलो अलर्ट

Monsoon Update : राजस्थान में विदाई से ठीक पहले मानसून मेहरबान हो रहा है। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई। तापमान में भी गिरावट हुई।

जयपुरSep 23, 2022 / 06:18 pm

Kamlesh Sharma

राजस्थान में विदाई से ठीक पहले मानसून मेहरबान हो रहा है। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई। तापमान में भी गिरावट हुई।

Monsoon Update : जयपुर। राजस्थान में विदाई से ठीक पहले मानसून मेहरबान हो रहा है। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई। तापमान में भी गिरावट हुई। बारिश से किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ नजर आई। अभी फसलों की कटाई चल रही है। ऐसे में बारिश में भिगने से खराब होने का अंदेशा बढ़ गया।

पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर पिछले 24 घंटे में भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक अलवर कोटकासिम में साढे़ चार इंच (118 एमएम ) बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा अलवर के रामगढ़, टपूकड़ा में 50 एमएम से ज्यादा बारिश हुई। वहीं बारां, अजमेर, भरतपुर, झालावाड़, टोंक, बूंदी, सीकर सहित कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई।

जयपुर में झमाझम बारिश
जयपुर में अलसुबह घने बादल छाने के बाद बारिश शुरू हुई। जो करीब दो घंटे तक हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश होने से सड़कों पर पानी भर गया। सांगानेर, टोंक रोड, मालवीय नगर, मानसरोवर, सिरसी, अजमेर रोड, झोटवाड़ा समेत तमाम हिस्सों में बारिश हुई। इसके बाद दोपहर को मौसम साफ हुआ और तेज धूप खिली, लेकिन शाम पांच बजे बाद वापस मौसम बदला और तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। इनके अलावा ग्रामीण हिस्सों में भी कई जगह तेज बारिश हुई।

यह भी पढ़ें

Rajasthan Weather: राजस्थान में यहां हुई अच्छी बारिश, तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम

भीमसागर का एक गेट खोलकर पानी की निकासी जारी
झालावाड़ जिले में बारिश का दौर जारी रहा। सुबह कई जगहों पर बारिश हुई। साथ ही दिनभर बादल छाए रहे। शाम पौने 6 बजे तेज बारिश हुई। झालरापाटन, सोजपुर में दिनभर रुक-रुककर बारिश चलती रही। इधर, भीमसागर बांध का एक गेट गुरुवार देर शाम को खोलकर 2100 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। जेईएन आकाश मेहरा ने बताया कि शुक्रवार को एक गेट आधा फीट खोलकर 450 क्यूसेक की निकासी की जारी रही। बारिश होने से उजाड़ नदी में आवक जारी है।

यह भी पढ़ें

Monsoon Update : राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी झमाझम

75 सालों में 10वीं बार छलकी जयसमंद झील
उदयपुर. मानसून के अंतिम दौर में आखिर जयसमंद झील भी छलक गई। अब तक संभाग में सभी झीलें, बांध और तालाब छलकने के बाद जयसमंद झील के ही छलकने का इंतजार था। बीते दिनों में बरसात का क्रम टूटने से इसे छलकने में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समय लग गया, लेकिन आखिर इंतजार शुक्रवार को खत्म हो गया। पूर्ण भराव क्षमता 27.5 और 14 हजार एमसीएफटी पूरी होने पर जयसमंद झील छलकी। आजादी के बाद यह झील दसवीं बार छलकी है। इससे पहले जयसमंद झील दो साल पहले छलकी थी। जयसमंद झील के छलकने से क्षेत्रवासियों में बेहद खुशी का माहौल है। जयसमंद झील उदयपुर शहर के 25 फीसदी हिस्से में प्यास बुझाने का काम करती है, वहीं सिंचाई की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है।

सोमवार तक बारिश होने के आसार
मौसम विभाग जयपुर के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पूर्वी मध्यप्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर बना हुआ है। इससे आगामी दो दिनों के दौरान पश्चिमी उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पुनःमानसून को गति मिलेगी। आगामी चार पांच दिन पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मानसून के पुनः सक्रिय होने से चार संभागों में तेज बारिश होगी। मौसम विभाग ने शनिवार को 13 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। सीकर, झुंझुनूं में भारी बारिश हो सकती है।

Home / Jaipur / Monsoon Update : राजस्थान में यहां हुई झमाझम बारिश, 13 जिलों में येलो अलर्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.