scriptराजस्थान में 11 दिन देरी हुई मानसून की विदाई शुरू, इस बार सामान्य रहा मानसून | Monsoon withdraws from some parts of Rajasthan | Patrika News
जयपुर

राजस्थान में 11 दिन देरी हुई मानसून की विदाई शुरू, इस बार सामान्य रहा मानसून

प्रदेश में 11 दिन देरी से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। 17 सितंबर को विदा होने वाला मानसून सोमवार को लौटना शुरू हुआ। अगले तीन दिन में राज्य के अन्य हिस्सों से मानसून विदा हो जाएगा।

जयपुरSep 28, 2020 / 09:16 pm

Kamlesh Sharma

Monsoon withdraws from some parts of Rajasthan

प्रदेश में 11 दिन देरी से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। 17 सितंबर को विदा होने वाला मानसून सोमवार को लौटना शुरू हुआ। अगले तीन दिन में राज्य के अन्य हिस्सों से मानसून विदा हो जाएगा।

जयपुर। प्रदेश में 11 दिन देरी से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। 17 सितंबर को विदा होने वाला मानसून सोमवार को लौटना शुरू हुआ। अगले तीन दिन में राज्य के अन्य हिस्सों से मानसून विदा हो जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार विड्रो लाइन हनुमानगढ़, बीकानेर, जैसलमेर से गुजर रही है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी इलाकों में एंटी साईक्लोन सिस्टम बनने, नमी और बारिश में कमी दर्ज होने के बाद पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से मानसून विदा हो गया है।
अगले 2-3 दिनों में प्रदेश के बाकी से हिस्सों भी दक्षिणी-पश्चिमी मानसून विदा हो जाएगा। इस सीजन मानसून की स्थिति की बात करें तो प्रदेश में 518.92 एमएम बारिश हुई। प्रदेश में नौ जिलों में बारिश का इंतजार ही रहा।
24 जिलों में सामान्य और इससे अधिक बारिश हुई। जैसलमेर में प्रदेश सर्वाधिक 90 फीसदी अधिक बारिश हुई। वहीं दस साल में पांचवी बार सबसे कमजोर रहा। इससे पहले 2014-15, 2017-18 में सामान्य रहा था। पिछली साल 2019 में 747 एमएम बारिश हुई थी। इस बार 229 एमएम बारिश बारिश कम हुई।
इसीलिए सामान्य रहा मानसून
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान की सामान्य बारिश 524 है। ऐसे में सामान्य बारिश से आठ फीसदी कम और अधिक बारिश का आंकड़ा रहता है तो मानसून सामान्य माना जाता है। प्रदेश में 518 एमएम बारिश हुई है। ऐसे में बारिश सामान्य मानी जाएगी। लेकिन सामान्य से 0.19 फीसदी बारिश कम रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो