
भारत का 20 फीसदी से अधिक कच्चा तेल राजस्थान में उत्पादित
इंवेस्ट राजस्थान में पेट्रोलियम क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के साथ ही विभाग द्वारा समन्वय बनाते हुए प्रदेश में 6540 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश कार्य धरातल पर ला दिए गए हैं। राजस्थान में चार निवेशकों की ओर से निवेश लक्ष्यों को प्राप्त करने के तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। इससे प्रदेश में पेट्रोलियम क्षेत्र में एक्सप्लोरेशन और खनन कार्य को गति मिली है, वहीं, नए निवेश से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से हजारों लोगों के लिए रोजगार की राह खुलने लगी हैं। राजस्थान आज आनलैण्ड क्षेत्र में देश में सर्वाधिक खनिज कच्चा तेल उत्पादक प्रदेश बन गया है और देश का 20 प्रतिशत से अधिक कच्चा तेल राजस्थान में उत्पादित हो रहा है। राज्य में पेट्रोलियम क्षेत्र में चार निवेशकों द्वारा 22,838 करोड़ के निवेश कार्य किया जा रहा है। विभागीय प्रयासों से इंवेस्ट राजस्थान के तहत पेट्रोलियम क्षेत्र में केयर्न वेदांता द्वारा 20 हजार करोड़ रुपए, ऑयल इण्डिया द्वारा 663 करोड़ रुपए, ओएनजीसी द्वारा 1050 करोड़ रुपए और फोकस एनर्जी द्वारा 1125 करोड़ रुपए के नए निवेश के प्रस्तावों पर करार किया गया था। चारों ही निवेशक कंपनियों के निवेश को धरातल पर लाना शुरु कर दिया हैं और 6 हजार 200 करोड़ रुपए के निवेश कार्य किए जा चुके हैं और चरणवद्ध तरीके से निवेश कार्य प्रगति पर है।
पेट्रोलियम क्षेत्र में सबसे अधिक निवेश
अतिरिक्त मुख्य सचिव माइन्स एवं पेट्रोलियम डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया है कि इंवेस्ट राजस्थान के दौरान नए निवेश लाने के साथ ही उन्हें धरातल पर भी लाने के लिए निरंतर समन्वय व मोनेटरिंग का परिणाम रहा कि चारों निवेशकों ने तत्काल कार्य आरंभ कर दिया। पेट्रोलियम क्षेत्र में सबसे अधिक निवेश केयर्न वेदांता द्वारा किया जा रहा है। 20 हजार के निवेश करार के तहत अब तक बाड़मेर और जालौर जिले में पीएमएल और पीईएल ब्लॉक में एक्सप्लोरेशन और अन्य विकास कार्य किये जा रहे हैं। इसमें से 5671 करोड़ रुपए के कार्य किये जा चुके हैं। इसी तरह से फोकस एनर्जी द्वारा 1125 करोड़ रुपए के निवेश कार्यों के विरुद्ध 113 करोड़ रुपए के निवेश कार्य जैसलमेर ब्लॉक में किए जा रहे हैं। ओएनजीसी द्वारा प्रदेश में 1050 करोड़ रुपए के निवेश कार्य किए जा रहे हैं, जिसमें से 212 करोड़ रुपए से अधिक निवेश कार्य बीकानेर व जैसलमेर की पीएमएल व पीईएल में एक्सप्लोरेशन और उत्पादन कार्य किया गया है। इसी तरह से ऑयल इण्डिया द्वारा 663 करोड़ के निवेश लक्ष्य के तहत जैसलमेर मेें 144 करोड़ रुपए से अधिक के कार्य किए जा चुके हैं।
Published on:
03 Jan 2023 11:00 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
