scriptसूने मकान में चोरी करने वाला नकबजन गिरफ्तार | Nakabjan arrested for stealing in a deserted house | Patrika News
जयपुर

सूने मकान में चोरी करने वाला नकबजन गिरफ्तार

जवाहर नगर थाना पुलिस की कार्रवाई, चार लाख रुपए बरामद

जयपुरAug 01, 2021 / 09:57 pm

Lalit Tiwari

सूने मकान में चोरी करने वाला नकबजन गिरफ्तार

सूने मकान में चोरी करने वाला नकबजन गिरफ्तार

जवाहर नगर थाना पुलिस ने चार दिन पहले सूने मकान में चोरी करने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के चार लाख रुपए बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं।
डीसीपी (पूर्व) प्रहलाद कृष्णियां ने बताया कि सिंधी कॉलोनी जवाहर नगर निवासी ईश्वर लाल छतानी ने थाने में मामला दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि 25 जुलाई को वह अपनी बहन से मिलने इंदिरा गांधी नगर गई थी। जब वह मिलकर वापस आई तो घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखे चार लाख रुपए, 15 छोटे सोने के सिक्के, दो चूड़ी नकली और एक अंगूठी सोने की कोई चुरा ले गया। मामला दर्ज होने के बाद एडिशनल डीसीपी राजर्षि, थानाप्रभारी अरुण कुमार पूनियां के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरु किया। कैमरे में एक लड़का संदिग्ध दिखाई दिया। इस पर मुखबिर से पहचान करवाई गई। पुलिस ने पड़ताल करने के बाद ट्रांसपोर्ट नगर निवासी साबिर उर्फ नदीम खान (25) पुत्र यासीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चार लाख का माल बरामद कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया हैं। पुलिस अब बाकी बचे हुए सामान को बरामद करने का प्रयास कर रही हैं।
नशे के लिए करता है चोरी-
पुलिस ने बताया कि आरोपी नशा करने का आदि है। वह नशे की पूर्ति के लिए दिन के समय सूने पड़े मकानों में पहले रैकी करता है और किसी के नहीं होने पर वारदात को अंजाम देता हैं। मकान में कीमती सामान जेवरात और रुपए प्राप्त चुराकर अपने घर ले जाकर रख देता हैं। चोरी किए रुपए से मौज मस्ती और नशा करता हैं।

Home / Jaipur / सूने मकान में चोरी करने वाला नकबजन गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो