4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में नौकरशाही के नए मुखिया की तलाश तेज, कई बड़े चेहरे दौड़ में

-जून माह में मुख्य सचिव उषा शर्मा का होना है रिटायरमेंट, हालांकि उषा शर्मा को सेवानिवृत्ति दी जाएगी या फिर उन्हें एक्सटेंशन मिलेगा इसे लेकर भी चर्चाएं जोरों पर, गहलोत सरकार के कार्यकाल में 4 मुख्य सचिव बदले गए, वरिष्ठता के आधार पर वीनू गुप्ता, राजेश्वर सिंह, सुबोध अग्रवाल और रोहित कुमार सिंह का नाम चर्चा में

2 min read
Google source verification
secritrat_1.jpg

जयपुर। राज्य की मुख्य सचिव उषा शर्मा के रिटायरमेंट का समय नजदीक आते ही अब प्रदेश में नौकरशाही के नए मुखिया की तलाश तेज हो गई है। मुख्य सचिव उषा शर्मा का जून माह में रिटायरमेंट है। ऐसे राज्य का नया मुख्य सचिव कौन होगा इसे लेकर नौकरशाही के गलियारों में भी चर्चाएं जोरों पर हैं। हालांकि वरिष्ठता के आधार पर कई बड़े चेहरे इस दौड़ में शामिल हैं।

इन बड़े चेहरों के नाम मुख्य सचिव के लिए चर्चा में
नौकरशाही के गलियारों में चल रही चर्चाओं की माने तो राज्य के नए मुख्य सचिव की दौड़ में नौकरशाही के जो प्रमुख चेहरे शामिल हैं उनमें वीनू गुप्ता, राजेश्वर सिंह, रोहित कुमार सिंह और सुबोध अग्रवाल के नाम चर्चा में हैं। वीनू गुप्ता और रोहित कुमार सिंह फिलहाल केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं। इससे पहले राज्य के मुख्य सचिव सचिव उषा शर्मा भी मुख्य सचिव बनने से पहले लंबे वक्त तक केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर थीं। उषा शर्मा ने 31 जनवरी 2022 को मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था।

रिटायरमेंट या फिर मिलेगा एक्सटेंशन
सचिवालय में एक चर्चा यह भी है कि मौजूदा मुख्य सचिव उषा शर्मा जून महीने में रिटायर हो जाएंगी या फिर उन्हें एक्सटेंशन मिलेगा। माना जा रहा है कि गहलोत सरकार उषा शर्मा को एक्सटेंशन भी देने पर विचार कर सकती है। दरअसल इसके पीछे वजह यह है कि उषा शर्मा कांग्रेस के एक प्रभावशाली नेता की करीबी रिश्तेदार हैं। ऐसे में इसकी भी संभावना है कि उषा शर्मा को सरकार एक्सटेंशन दे सकती है।

वीनू गुप्ता और रोहित कुमार सिंह मजबूत चेहरे
वहीं चर्चा यह भी है कि अगर उषा शर्मा को एक्सटेंशन नहीं मिलता है तो फिर वीनू गुप्ता और रोहित कुमार सिंह मुख्य सचिव पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। इसके अलावा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजेश्वर सिंह और सुबोध अग्रवाल का भी नाम चर्चा में हैं।

हालांकि केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर चल रही वीनू गुप्ता का भी इसी साल दिसंबर माह में रिटायरमेंट है। वीनू गुप्ता 1987 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वीनू गुप्ता के पति डीबी गुप्ता भी गहलोत सरकार में मुख्य सचिव रह चुके हैं। रोहित कुमार सिंह भी केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं। इससे पहले रोहित कुमार सिंह प्रदेश में ही कई बड़े विभागों में जा चुके हैं और अपने कामकाज के कार्यशैली को लेकर खासे चर्चा में रहे थे।

गहलोत सरकार के चार साल में में बदले गए चार मुख्य सचिव
वहीं सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि गहलोत सरकार के सवा चार साल के कार्यकाल में 4 मुख्य सचिव अब तक बदले जा चुके हैं। दिसंबर 2018 से लेकर अब तक डीबी गुप्ता, राजीव स्वरूप, निरंजन आर्य और उषा शर्मा मुख्य सचिव बनाए गए हैं, अगर उषा शर्मा को एक्सटेंशन नहीं मिलता है और कोई नया मुख्य सचिव बनाया जाता है तो गहलोत सरकार में वे 5 वें मुख्य सचिव होंगे।

वीडियो देखेंः- राजस्थान की नई मुख्य सचिव उषा शर्मा ने संभाला कार्यभार

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग