5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय स्तर का यह हॉकी खिलाड़ी फिल्म ‘गोल्ड’ से कर रहा है बॉलीवुड डेब्यू

हॉकी खिलाड़ी उदयबीर संधू मानते हैं कि अक्षय कुमार ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफस्क्रीन भी एक असली सुपरस्टार हैं

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Aryan Sharma

Aug 07, 2018

Jaipur

Udaybir Sandhu

जयपुर. राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी उदयबीर संधू ने तीन अलग—अलग राष्ट्रीय स्तर कॉम्पीटिशन में पंजाब को रिप्रजेंट किया है। अमृतसर के एक छोटे जिले तरन तारन से बिलॉन्ग करने वाले उदयबीर का खेल के प्रति रुझान बचपन से ही था, जिसकी वजह से वह कुछ साल तक फुटबॉल भी खेल चुके हैं। यही नहीं, फुटबॉल के अलावा वह फेंसिंग स्पोर्ट में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। U-17 में वह फेंसिंग में पंजाब का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। कुछ साल तक वह पंजाब की ओर से कुछ न कुछ खेलते रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा वह हॉकी तरफ आकर्षित रहे और उसी को अपना पैशन बना लिया। खेल के प्रति इसी प्यार और जुनून के कारण उन्हें अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'गोल्ड' में काम करने का मौका मिला, जो कि हॉकी पर ही आधारित है।

ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी
फिल्म को लेकर उत्साहित उदयबीर का कहना है, 'मैं मॉडलिंग असाइनमेंट के सिलसिले में तीन महीने के लिए केपटाउन में था। तभी मुझे फिल्म की कास्टिंग टीम से कॉल आया। कहीं न कहीं कास्टिंग टीम जानती थी कि मैं हॉकी का नेशनल प्लेयर रह चुका हूं। तब कास्टिंग टीम ने मुझे ऑडिशन के लिए बुलाया और एक इम्पॉर्टेंट रोल ऑफर किया। शूटिंग के दौरान बाकी एक्टर्स के मुकाबले मुझे ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी, क्योंकि मैं हॉकी बैकग्राउंड से बिलॉन्ग करता था, जिसकी वजह से मुझे आसानी हुई।'

अक्षय कुमार को आदर्श मानता हूं
उदयबीर हमेशा से अक्षय कुमार के फैन रहे हैं और उन्हें इस बात की बहुत खुशी है कि उन्हें अपनी पहली फिल्म में अक्षय कुमार के साथ काम करने का मौका मिला है। उदयबीर आगे कहते हैं, 'हां, अक्षय कुमार ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफस्क्रीन भी एक असली सुपरस्टार हैं। मैं बचपन से ही अक्षय कुमार को अपना आदर्श मानता हूं और उनके साथ काम करते वक्त मैंने खास तौर पर यह ख्याल रखा कि एक्टिंग में कोई गलती न हो।'
आपको बता दें, फिल्म 'गोल्ड' 1948 में लंदन में हुए ओलंपिक खेलों में एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत के पहले ओलंपिक स्वर्ण पदक जीत की कहानी है। इसमें अक्षय कुमार के अलावा कुणाल कपूर, मौनी रॉय, अमित साध, विनीत कुमार सिंह, सनी कौशल आदि भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। रीमा कागती निर्देशित यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हो रही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग