23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में निजी यूनिवर्सिटी के पास ड्रग्स के ठेके, बेचने वाली महिला तस्कर को NCB की टीम ने पकड़ा; नशीला पदार्थ जब्त

Jaipur Crime News: पकड़ी गई महिला ने मेफेड्रोन को छोटे-छोटे पाउच में पैक कर रखा था, जिसे विश्वविद्यालय कैंपस और उसके आसपास वितरित करने की योजना थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 4 Dec 2024, 9:11 AM IST

NCB team caught a woman selling drugs near a private university in Jaipur

जयपुर। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जयपुर जोनल यूनिट ने राजधानी के दहमी कलां इलाके में मणिपाल यूनिवर्सिटी के पास ड्रग सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। 30 नवंबर और 1 दिसंबर की रात चली इस कार्रवाई में 123.8 ग्राम प्रतिबंधित नशीला पदार्थ मेफेड्रोन (एमडी) जब्त कर महिला तस्कर कविता गुर्जर को गिरफ्तार किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त नशीले पदार्थ की कीमत करीब 6 लाख रुपए आंकी गई है।

एनसीबी के जोनल निदेशक घनश्याम सोनी के नेतृत्व में यह कार्रवाई नार्को-फ्री कैंपस पहल के तहत की गई। पकड़ी गई महिला ने मेफेड्रोन को छोटे-छोटे पाउच में पैक कर रखा था, जिसे विश्वविद्यालय कैंपस और उसके आसपास वितरित करने की योजना थी। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवती का शव, हत्या या आत्महत्या? पुलिस जांच में जुटी

कई दिनों तक महिला पर रखी नजर

एनसीबीको यूनिवर्सिटी के पास ड्रग तस्करी और बिक्री की खुफिया जानकारी मिली थी। दहमी कलां निवासी आरोपी महिला पर कई दिनों तक नजर रखी गई, जिसके बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस ऑपरेशन में बगरू पुलिस ने भी सहयोग किया, जिसमें सुरक्षा और लॉजिस्टिक सहायता शामिल थी। एनसीबी ड्रग सप्लाई नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, जिसमें तस्करी की पूरी चेन और इस नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में कस्बों से शहरों तक सोशल मीडिया बन रहा देह व्यापार का अड्डा, ऐसे हुआ चौंकाने वाला खुलासा

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग