4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

ट्रैफिक पुलिस व प्रशासन की अनदेखी : शहर बना घनचक्कर, वाहनों की रेलमपेल

- बिना सूचना के एयरपोर्ट से परकोटा तक के कई बाजारों में ट्रैफिक रोका - इधर से उधर डायवर्जन से वाहन चालक होते रहे परेशान

Google source verification

जयपुर

image

GAURAV JAIN

Nov 21, 2023

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार को जयपुर आगमन से पहले सोमवार को पुलिस ने उनके काफिले को निकालने का रिहर्सल किया। बिना सूचना और बिना तैयारी के सोमवार शाम पुलिस ने एयरपोर्ट से परकोटा तक के कई बाजारों में ट्रैफिक पूरी तरह से रोक दिया। इससे लोग घनचक्कर हो गए। एम्बुलेंस जाम में फंस गई। यहां तक कि दिशा निर्देश देने के लिए कहीं पर भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी और जिला प्रशासन के कार्मिक नजर नहीं आए। मालवीय नगर निवासी ललिता सांखला ने बताया कि वह खरीदारी के लिए किशनपोल बाजार आई थीं। लेकिन पुलिस ने रास्ते बंद कर दिए तो उन्हें घर पहुंचने में एक घंटे से अधिक का समय लग गया। लंबा चक्कर लगाकर मालवीय नगर पहुंचना पड़ा। परकोटा निवासी राजकुमार ने बताया कि जेएलएन मार्ग पर रास्ता बंद होने से टोंक रोड से चौड़ा रास्ता जा रहा था। पुलिस ने अशोक मार्ग पर डायवर्ट कर दिया। जयक्लब के पास वाला मार्ग पहले से जाम था। गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे से एमएआइ रोड होते हुए अजमेरी गेट पहुंचा तो फिर अजमेरी गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने महारानी कॉलेज की तरफ डायवर्ट कर दिया। फिर रामनिवास बाग की तरफ नहीं जाने दिया गया और अशोक मार्ग की तरफ डायवर्ट कर दिया। ऐसे हजारों लोग इधर से उधर भटकते रहे या फिर वाहनों की रेलमपेल में फंसे रहे।


इन मार्गों पर लगा रहा जाम
जवाहर सर्कल, जेएलएन मार्ग से जुड़ने वाले सभी मार्ग, टोंक रोड, गोविंद मार्ग, परकोटा के आसपास वाले बाजार, अशोक मार्ग, रेलवे स्टेशन रोड, संसारचन्द्र रोड, एमआइ रोड, घाटगेट, गलता गेट, माउंट रोड, संजय सर्कल सहित कई मार्गों पर जाम के हालात रहे।


हरिद्वार जाना था, जयपुर में ही लग गए कई घंटे
परकोटा निवासी कमलेश ने बताया कि सोमवार शाम दफ्तर से घर जाकर सिंधीकैम्प बस स्टैंड से हरिद्वार जाने के लिए बस पकडऩी थी। पहले तो घर पहुंचने में ही कई घंटे लग गए।


भविष्य में इस तरह के आयोजन होने पर दो दिन पहले ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के संबंध में सूचना जारी कर दी जाएगी। इससे आमजन को डायवर्ट मार्ग की जानकारी रहने से जाम में नहीं फंसे।
– लक्ष्मणदास, ट्रैफिक डीसीपी

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़