scriptAaj Ka Ank Rashifal : 2 का अंक सुलझाएगा मनी मैटर्स, लवलाइफ के लिए लकी रहेगा यह अंक | Numerology Horoscope Today 5 july 2020 Ka Ank Rashifal | Patrika News
जयपुर

Aaj Ka Ank Rashifal : 2 का अंक सुलझाएगा मनी मैटर्स, लवलाइफ के लिए लकी रहेगा यह अंक

आज सभी लोगों पर मुख्यत: अंक 01,05 व 07 का प्रभाव रहेगा। अधिकांश लोगो के लिए अंक 5 शुभ है।

जयपुरJul 05, 2020 / 06:43 am

deepak deewan

Numerology Horoscope Today 5 july 2020 Ka Ank Rashifal

Numerology Horoscope Today 5 july 2020 Ka Ank Rashifal

जयपुर. आज 05 जुलाई 2020 है। आज सभी लोगों पर मुख्यत: अंक 01,05 व 07 का प्रभाव रहेगा। अधिकांश लोगो के लिए अंक 5 शुभ है।

जन्मतारीख: 01, 10, 19, 28
आज व्यवसाय में लाभ है जबकि नौकरी में किसी नए पद के योग बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी, स्वास्थ्य सुख भी मिलेगा. वैवाहिक और प्रेम संबंधों में प्रॉब्लम आ सकती है। शुभ अंक:03
जन्मतारीख: 02, 11, 20, 29
आज आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार में खुशी आएगी, कोई नया कार्य का प्रारंभ हो सकता है। नौकरी में संघर्ष की स्थिति रहेगी पर स्वास्थ्य सुख मिलेगा. दांपत्यजीवन सुखमय रहेगा लेकिन प्रेम संबंध कष्ट दे सकता है। शुभ अंक:02, 09
जन्मतारीख: 03, 12, 21,30
आज आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, नौकरी व कारोबार में नए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य सुख रहेगा और आज आपका वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा। प्रेमी—प्रेमिका से मुलाकात होने और घूमने के योग बन रहे हैं. शुभ अंक:05
जन्मतारीख: 04, 13, 22, 31
आज आर्थिक स्थिति ठीकठाक बनी रहेगी, कारोबार में सफलता मिलेगी। नौकरी में परिवर्तन का योग बन रहा है। जीवनसाथी का सपोर्ट सुखद रहेगा जबकि प्रेम संबंध भी प्रगाढ होंगे। आज हरा रंग शुभ रहेगा. शुभ अंक:06
जन्मतारीख: 05, 14, 23
आज आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए बहुत कार्य करना होगा। नौकरी में आज आपका दिन अच्छा रहेगा, कारोबार के लिए भी आज अच्छा दिन रहना चाहिए। स्वास्थ्य सुख मिलेगा, वैवाहिक और जीवन भी अच्छा रहेगा.शुभ अंक: 03
जन्मतारीख: 06, 15, 24
आर्थिक स्थिति आज कुछ डांवाडोल रहेगी, व्यवसाय में सहयोगी सफलता देंगे। नौकरी में परिवर्तन का योग है। स्वास्थ्य सुख मिलेगा लेकिन प्रेम संबंधों में पर्याप्त सावधानी बरतें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. शुभ अंक:05, 08
जन्मतारीख: 07, 16, 25
आज खराब आर्थिक स्थिति के कारण जिंदगी में थोड़ा तनाव रह सकता है। कारोबार व नौकरी में उन्नति के योग बने हैं। स्वास्थ्य सुख सामान्य रहेगा. दांपत्य जीवन मधुर बना रहेगा लेकिन प्रेमी—प्रेमिका से मानसिक कष्ट संभव है। शुभ अंक: 05 और 07
जन्मतारीख: 08, 17, 26
आज कारोबार के लिए दिन लाभकारी है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी व जॉब में बास सपोर्ट का कार्य करेगा। स्वास्थ्य सुख रहेगा, जीवनसाथी से पटरी बैठी रहेगी जबकि प्रेमी—प्रेमिका से मुलाकात अच्छी रहेगी। शुभ अंक:03
जन्मतारीख: 09, 18, 27
कारोबार में आज का दिन अच्छी सफलता देगा। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी व जॉब में सबकुछ सामान्य रहेगा. स्वास्थ्य सुख मिलेगा. वैवाहिक सुख उत्तम रहेगा जबकि प्रेम संबंधों में कुछ खटास आ सकती है। शुभ अंक:04, 09

Home / Jaipur / Aaj Ka Ank Rashifal : 2 का अंक सुलझाएगा मनी मैटर्स, लवलाइफ के लिए लकी रहेगा यह अंक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो