scriptTholu Bommalata style में ऑनलाइन पेंटिंग वर्कशॉप आज | Online painting workshop, Tholu Bommalata style, today | Patrika News
जयपुर

Tholu Bommalata style में ऑनलाइन पेंटिंग वर्कशॉप आज

भारत और राजस्थान की आर्टिस्ट कम्यूनिटी द सर्किल के लिए शनिवार को थोलू बोम्मालाटा शैली में ऑनलाइन पेंटिंग वर्कशॉप का निशुल्क आयोजन किया जाएगा।

जयपुरSep 24, 2021 / 11:41 pm

Rakhi Hajela

Tholu Bommalata style में ऑनलाइन पेंटिंग वर्कशॉप आज

Tholu Bommalata style में ऑनलाइन पेंटिंग वर्कशॉप आज


सुजाता अरोडा करेंगी वर्कशॉप का संचालन

जयपुर। भारत और राजस्थान की आर्टिस्ट कम्यूनिटी द सर्किल के लिए शनिवार को थोलू बोम्मालाटा शैली में ऑनलाइन पेंटिंग वर्कशॉप का निशुल्क आयोजन किया जाएगा। वर्कशॉप का संचालन दिल्ली की वरिष्ठ कलाकार सुजाता अरोड़ा करेंगी। वर्कशॉप का आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव . सेलिब्रेटिंग इंडिया एट 75 के तहत राजस्थान स्टूडियो की सहायता से किया जा रहा है। वर्कशॉप में सुजाता प्रतिभागी कलाकारों को थोलू स्टाइल में पेंटिंग करने के बारे में जानकारी देंगी। कार्यशाला में प्रतिभागी थोलू शैली में जीवन वृक्ष का स्केच बना कर उसमें रंग भरेंगे। इस वर्कशॉप में पेपर पर वॉटर प्रूफ इंक का उपयोग करना भी बताया जाएगा। सुजाता ने 200 से अधिक कला कार्यशालाओं का संचालन किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने दुनिया भर के विद्यार्थियों के साथ 150 से अधिक ऑफलाइन कार्यशालाएं भी आयोजित की हैं।
थोलू बोम्मालाटा भारत में आंध्र प्रदेश राज्य की शैडो पपेट थिएटर परंपरा है। इसके कलाकार घुमंतु होते हैं। ये कलाकार वर्ष भर यात्रा के दौरान विभिन्न गावों से गुजरते हैं। वे अपनी कलाबाजियों से मनोरंजन करते हैं, गाथागीत सुनाते हैं, लोगों के भाग्य बताते हैं। ताबीज, सांप और फिशनेट बेचते हैं, टैटू बनाते हैं और बर्तनों की मरम्मत करते हैं।

Home / Jaipur / Tholu Bommalata style में ऑनलाइन पेंटिंग वर्कशॉप आज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो