scriptAaj Ka Panchang 20 January 2021 जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, पंचक, दिशाशूल और राहूकाल | Panchang Today 20 January 2021 Daily Panchang Today 20 January 2021 | Patrika News
जयपुर

Aaj Ka Panchang 20 January 2021 जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, पंचक, दिशाशूल और राहूकाल

todays hindi panchang 20 january 2021 rahukaal and shubh muhurat

जयपुरJan 20, 2021 / 09:46 am

deepak deewan

Panchang Today 20 January 2021 Daily Panchang Today 20 January 2021

Panchang Today 20 January 2021 Daily Panchang Today 20 January 2021

जयपुर. आज पौष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि सप्तमी दोपहर 1 बजकर 16 मिनट तक रहेगी उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि बुधवार को शाम 7 बजकर 30 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। इसके अलावा दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा उसके बाद अश्विनी नक्षत्र लग जाएगा। आज गणपतिजी की पूजा करें और जरूरतमंदों को दान दें।
पौष शुक्ल सप्तमी बुधवार विक्रम संवत् 2077।
राष्ट्रीय मिति पौष 30 शक संवत् 1942
सौर माघ मास प्रविष्टे 07 जमादि उल्सानी 06 हिजरी 1442।
सूर्य उत्तरायण. दक्षिण गोल. शिशिर ऋतु।
चंद्रमा मध्याह्न 12 बजकर 36 मिनट तक मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।
सप्तमी तिथि अपराह्न 01 बजकर 16 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ
रेवती नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 36 मिनट तक उपरां अश्विनी नक्षत्र का आरंभ।
सिद्ध योग सायं 07 बजकर 30 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ
वणिज करण अपराह्न 01 बजकर 16 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ।
दिशाशूल- उत्तर।

आज का शुभ मुहूर्त
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 18 मिनट से 03 बजकर 01 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 40 मिनट से 06 बजकर 04 मिनट तक।
अमृत काल सुबह 09 बजकर 56 मिनट से 11 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक।
आज के व्रत – मार्तण्ड सप्तमी, श्री गुरूगोविंद सिंह जयंती

आज का अशुभ मुहूर्तः
सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक।
पंचक काल सुबह 07 बजकर 14 मिनट से दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक।

Home / Jaipur / Aaj Ka Panchang 20 January 2021 जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, पंचक, दिशाशूल और राहूकाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो