scriptAaj Ka Panchang 21 January 2021 शाकंभरी नवरात्र और शुभ योगों का दिन, जानें आज का पंचांग, राहुकाल और दिशाशूल | Panchang Today 21 January 2021 Daily Panchang Today 21 January 2021 | Patrika News
जयपुर

Aaj Ka Panchang 21 January 2021 शाकंभरी नवरात्र और शुभ योगों का दिन, जानें आज का पंचांग, राहुकाल और दिशाशूल

todays hindi panchang 21 january 2021 rahukaal shubh muhurat

जयपुरJan 21, 2021 / 11:02 am

deepak deewan

Panchang Today 21 January 2021 Daily Panchang Today 21 January 2021

Panchang Today 21 January 2021 Daily Panchang Today 21 January 2021

जयपुर. आज पौष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी दोपहर 3 बजकर 51 मिनट तक रहेगी उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज शाकंभरी नवरात्र शुरू हो गए हैं और 28 जनवरी को पूर्णिमा के दिन ये नवरात्र समाप्त होंगे। गुरूवार को दोपहर 3 बजकर 36 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही रात 8 बजकर 23 मिनट तक साध्य योग रहेगा। इसके अलावा शाम 3 बजकर 36 मिनट से 23 जनवरी रात 9 बजकर 33 मिनट तक रवि योग रहेगा। यायीजयद योग दोपहर बाद 3 बजकर 51 मिनट से रहेगा। वहीं सर्वार्थसिद्धि योग सूर्योदय से दोपहर बाद 3 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। आज भगवान विष्णु की पूजा करें। जरूरतमंदों को दान दें।
आज का पंचांग 21 जनवरी

पौष शुक्ल अष्टमी बृहस्पतिवार विक्रम संवत् 2077।
राष्ट्रीय मिति माघ 01 शक संवत् 1942
सौर माघ मास प्रविष्टे 08 जमादि उल्सानी 07 हिजरी 1442।
सूर्य उत्तरायण दक्षिण गोल शिशिर ऋतु।
चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।
अष्टमी तिथि अपराह्न 03 बजकर 51 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ
अश्विनी नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 56 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ।
साध्य योग रात्रि 08 बजकर 23 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ
बव करण अपराह्न 03 बजकर 51 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ।
दिशाशूल- दक्षिण।

आज के शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 19 मिनट से 03 बजकर 01 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 41 मिनट से 06 बजकर 05 मिनट तक।
अमृत काल सुबह 07 बजकर 31 मिनट से 09 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक।
आज के शुभ ज्योतिषीय योग
सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 07 बजकर 14 मिनट से 03 बजकर 37 मिनट तक।
रवि योग दोपहर 03 बजकर 37 मिनट से अगली सुबह 07 बजकर 14 मिनट तक।

आज के अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक।
यमगंड सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
गुलिक काल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।

Home / Jaipur / Aaj Ka Panchang 21 January 2021 शाकंभरी नवरात्र और शुभ योगों का दिन, जानें आज का पंचांग, राहुकाल और दिशाशूल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो