scriptयात्रियों ने कहा, अस्पताल में अभी तक नहीं हुई जांच, घर कब जाएंगे पता नहीं | Passengers said, not yet tested in hospital, don't know when to go hom | Patrika News
जयपुर

यात्रियों ने कहा, अस्पताल में अभी तक नहीं हुई जांच, घर कब जाएंगे पता नहीं

– अंतरराष्ट्रीय उड़ान से आने वाले यात्रियों को आरयूएचएस किया शिफ्ट, यात्रियों ने लगाए व्यवस्थाओं पर आरोप
 
 
 

जयपुरMar 22, 2020 / 06:14 pm

Ankit

coronavirus_careless.jpg

,,

जयपुर. विदेश से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग और जांच महज खानापूर्ति नजर आ रही है। चिकित्सा विभाग ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग कर उन्हें प्रताप नगर स्थित आरयूएचएस अस्पताल में जांच के लिए भेजने की व्यवस्था की है। यात्रियों का कहना है कि अस्पताल में सिर्फ लाकर बिठा दिया है। जांच की कोई व्यवस्था ही नहीं है। इतना ही नहीं एक वार्ड में तीस-तीस लोगों को भर्ती कर रखा है।
थाइलैंड से आए सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात 10 बजे एयरपोर्ट से 26 यात्रियों को अस्पताल में लाया गया था। उसका बीपी हाई था। शनिवार तक उसकी जांच नहीं हुई। डॉक्टर भी नहीं आए। यात्रियों ने आरोप लगााए हैं कि वार्डों की सफाई नहीं हो रही है। ऐसे में संक्रमण का खतरा बना रहता है। धनेश्वरी ने बताया कि एयरपोर्ट पर जांच की गई। बीपी, शुगर, बुखार कुछ नहीं है। फिर भी शुक्रवार को यहां ले आए। उनका कहना था कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए ऐहतियान लाया गया है, लेकिन कम से कम सुविधाएं तो दें। खाने की व्यवस्था तक नहीं है। पति को शुगर की बीमारी है, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने एक समय ही खाना दिया। वार्ड में मच्छरों की भरमार है। जिन्हें डायबिटीज है उन्हें दवाइयां तक नहीं दे रहे हैं। वार्ड में सफाई तक नहीं हो रही है। एक यात्री ने बताया कि अस्पताल में नहाने तक की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में कितने दिन तक अस्पताल में रूकना पड़ेगा पता नहीं। बिना नहाए तो और संक्रमण होगा।
मास्क तक नहीं दिया

यात्रियों ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर तीन बजे दुबई से अस्पताल आए थे। अब तक प्रशासन ने मास्क तक नहीं दिया है। साथ ही यहां आने के बाद जांच भी नहीं हुई है। डॉक्टर सिर्फ नाम, पता, किस फ्लाइट से आए यही पूछकर जा रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो