7 जोनों में टास्क फोर्स का गठन
ग्रेटर नगर निगम आयुक्त महेन्द्र सोनी का कहना है कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग निषेध है। इसकी अनुपालना में नगर निगम ग्रेटर जयपुर की ओर से 7 जोनों में टास्क फोर्स का गठन किया गया हैं। इसके तहत जोन उपायुक्त, राजस्व अधिकारी, मुख्य सफाई निरीक्षक, वार्ड सफाई निरीक्षक, कांस्टेबल की टीम गठित की गई हैं, जिनके द्वारा दिन प्रतिदिन सब्जी मण्डी, फल मण्डी, रेस्टोरेंट, होटल आदि स्थानों पर निरीक्षण किए जाते है। जन जागरूकता के लिए कार्यशालाएं आयोजित की गई, जिसमें प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की समझाइश की गई।