हैडकांस्टेबल ने खुद को ही मारी गोली,मौत
दौसा के सिकंदरा थाना परिसर में खुद को ही गोली मारी
जयपुर/दौसा
दौसा के सिकंदरा थाने में तैनात हैडकॉन्स्टेबल ने खुद को गोली मार ली। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतक हैडकॉस्टेबल ने पुलिस की बंदूक से ही खुद को गोली मार ली। मृतक ने थाना परिसर में ही आत्महत्या की जिसके बाद गोली की आवाज सुनकर थाना परिसर में हडकम्प मच गया। गोली चलने के बाद थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया और आलाअधिकारियों को सूचना दी। लेकिन पुलिसकर्मी को बचाया नहीं जा सका। मृतक पुलिसकर्मी का नाम हरि सिंह गुर्जर है। हरिसिंह सिकंदरा थाने में माल खाने का प्रभारी था। हालांकि उसने स्वयं को ही गोली क्यो मारी इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया हैं। इससे पहले वह निकाय चुनाव में डयूटी कर फिर से वापस लौटा था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई हैं। पुलिस पुलिसकर्मी के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर भी कारणों का पता लगाने में जुटी हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह चौहान ने बताया कि हरसिंह कल चुनाव में ड्यूटी थी। ड्यूटी से वापस आने के बाद वे माल थाना प्रभारी के तौर पर सिकन्दरा थाने में कार्यरत थे। इसी दौरान उन्होंने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया फिलहाल सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है।
Home / Jaipur / हैडकांस्टेबल ने खुद को ही मारी गोली,मौत