scriptपॉजिटिव मरीज पीसता रहा आटा-मसाला… जरूरतमंदों को भी यहीं से मिला | Positive patient kept grinding flour and spices even the needy got it | Patrika News
जयपुर

पॉजिटिव मरीज पीसता रहा आटा-मसाला… जरूरतमंदों को भी यहीं से मिला

65 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला, वह एक दुकान पर आटा व मसाला पीसने का काम करता है। अभी भी कई दिनों से पिसाई का काम कर रहा था। मंडावा की एक समिति तो लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को भोजन सामग्री के किट बांटने के लिए इसी व्यक्ति से आटा व मसाले पिसवाती थी। इसके पीसे हुए आटे को यह समिति जरूरतमंदों को बांट रही थी।

जयपुरApr 06, 2020 / 06:28 pm

Gaurav Mayank

पॉजिटिव मरीज पीसता रहा आटा-मसाला... जरूरतमंदों को भी यहीं से मिला

पॉजिटिव मरीज पीसता रहा आटा-मसाला… जरूरतमंदों को भी यहीं से मिला

झुंझुनूं। कोरोना को लेकर जिले में खतरे की घंटी बज गई है। महामारी दूसरे स्टेज में पहुंच गई है। सोमवार को पांच नए पॉजिटिव मिले। ये पांचों रोगी न विदेश से आए ना ही मरकज से लौटे। वे पिछले एक माह में कहीं नहीं गए, फिर भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। दो पॉजिटिव गुढ़ागौडज़ी और तीन मंडावा कस्बे में सामने आए। इनके साथ ही जिले में आंकड़ा बढ़कर 23 हो गया है।
मंडावा में 65 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। वह एक दुकान पर आटा व मसाला पीसने का काम करता है। अभी भी कई दिनों से पिसाई का काम कर रहा था। मंडावा की एक समिति तो लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को भोजन सामग्री के किट बांटने के लिए इसी व्यक्ति से आटा व मसाले पिसवाती थी। इसके पीसे हुए आटे को यह समिति जरूरतमंदों को बांट रही थी। इस समिति के अनेक व्यक्ति भी उससे हर दिन सम्पर्क में आते थे। अब समिति के सदस्यों में भी हड़कम्प मच गया है। साथ ही जिन्होंने किट लिए वे भी डर गए हैं।
मरकज से आए युवक के सम्पर्क में आया था वृद्ध
मंडावा में 65 वर्षीय वृद्ध जिस आटा चक्की पर काम करता था, उसके मालिक को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है। आटा चक्की का मालिक एक समिति का सदस्य है। जो जरूरतमंदों को लॉकडाउन के दौरान सूखी सामग्री के किट बांट रही है। 65 वर्ष यह व्यक्ति मरकज से आए एक युवक के सम्पर्क में आया था। उससे यह पॉजिटिव हुआ। वहीं मरकज से लौटे कस्बे के 29 वर्षीय पॉजिटिव युवक का छोटा भाई सोमवार को पॉजिटिव आया। वह ना मरकज गया ना ही विदेश। एक अन्य पॉजिटिव 29 वर्षीय युवक का मित्र व पड़ौसी है। दोनों साथ रहते थे। एक अन्य वृद्ध भी पॉजिटिव मिला। वह भी मस्जिद में नमाज पढऩे के अलावा कहीं नहीं गया।
केवल मंडावा व मंड्रेला गए थे
गुढ़ागौडज़ी कस्बे के दो युवक पॉजिटिव मिले। दोनों युवक ना विदेश से आए ना ही मरकज से, फिर भी पॉजिटिव मिले हैं। 9 फरवरी को कस्बे से दोनों युवकों सहित 10 जने गाड़ी में मंडावा गए थे। मंडावा से मंड्रेला स्थित जमात में शामिल हुए। वहां से 20 मार्च को वापस गुढागौडज़ी आए। इसके के बाद वे लोग अपने घरों में ही रहे। दस में से 9 की जांच की गई। दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सात लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है।
जिले में अब तक मिले पॉजिटिव
विदेश से आए : 9
मरकज से लौटे : 9
जिले में ही रहे : 5

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो