scriptराजस्थान: बीजेपी का बड़ा आरोप, ‘कोरोना की आड़ में गहलोत सरकार ने किया 1500 करोड़ का भ्रष्टाचार | Rajasthan BJP allegation 1500 Crore Corruption against Gehlot Gov | Patrika News
जयपुर

राजस्थान: बीजेपी का बड़ा आरोप, ‘कोरोना की आड़ में गहलोत सरकार ने किया 1500 करोड़ का भ्रष्टाचार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ( Satish Poonia ) ने गहलोत सरकार ( Ashok Gehlot Government ) पर वैश्विक महामारी के दौर में भी 1500 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप लगाया है।

जयपुरMay 25, 2020 / 02:29 pm

Nakul Devarshi

जयपुर।

राजस्थान में कोरोना संकटकाल ( Corona Pandemic ) के बीच भी सियासी बयानबाजियां थम नहीं रही हैं। गहलोत सरकार ( Ashok Gehlot Government ) की कार्यशैली को कटघरे में रखते हुए भाजपा ( BJP ) विरोध जताने का कोई मौक़ा नहीं छोड़ रही है। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ( Satish Poonia ) ने गहलोत सरकार पर वैश्विक महामारी के दौर में भी 1500 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप लगाया है।

1500 करोड़ भ्रष्टाचार का आरोप

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीट कर सरकार पर 1500 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। दरअसल, उन्होंने इसके पीछे प्रदेश में संचालित आयुष्मान भारत योजना को आधार बनाया है। पूनिया का कहना है कि राजस्थान में बोली प्रक्रिया के तहत लगातार दो बार एक ही कंपनी पर सरकार ने मेहरबानी दिखाई है। जबकि दूसरे राज्यों में बोली प्रक्रिया को स्थगित किया हुआ है।

ये लिखा ट्वीट में

”कोरोना की आड़ में अशोक गहलोत सरकार का गोरखधंधा आयुष्मान भारत योजना में 1500 करोड़ का भ्रष्टाचार। दो बार बोली लगी और दोनों बार एक ही कंपनी आई। यह सब लाकडाऊन के चलते हुआ जबकि दूसरे राज्यों ने महामारी के चलते बोली प्रक्रिया को स्थगित कर दिया था, स्पष्ट करे सरकार?”
https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%A8%E0%A4%BE?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
‘राष्ट्रपति शासन के लिए तैयार रहे’

वहीं पूनिया ने सरकार से बिजली-पानी का बिल माफ़ किये जाने की मांग को भी एक बार फिर पुरज़ोर तरीके से उठाया है। उन्होंने सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा है कि शासन नहीं संभल रहा है, तो वे राष्ट्रपति शासन के लिए तैयार हो सकते हैं।

बिजली-पानी का बिल माफ़ करे सरकार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा है कि कोरोना वैश्विक महामारी के इस दौर में समूचे देश की जनता आर्थिक तौर पर टूट चुकी है। ऐसे में गरीब व मध्यम वर्ग की जनता को प्रदेश सरकार से काफी उम्मीद है। इसे देखते हुए सरकार को आंकड़ों के जाल से दूर रहकर बिजली-पानी के बिलों में माफी देनी चाहिए।
प्रियंका गांधी का ज़िक्र कर ‘हमला’
पूनिया ने प्रियंका गांधी का ज़िक्र करते हुए ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि प्रियंका एक पत्र राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी लिख दें। पूनिया ने कहा कि 31 मई के बाद पेनल्टी लगाई गई या कनेक्शन काटे गए तो भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री किसी भी मामले को सिर्फ केन्द्र पर थोप देना चाहते हैं।

‘केन्द्र ने भी संकट को भी अवसर में बदला’
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा है कि कोरोना संकट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के किसान, व्यापारी, मजदूर सहित हर वर्ग की चिंता की। यही वजह है कि केंद्र सरकार ने संकट को भी अवसर में बदला है।

Home / Jaipur / राजस्थान: बीजेपी का बड़ा आरोप, ‘कोरोना की आड़ में गहलोत सरकार ने किया 1500 करोड़ का भ्रष्टाचार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो