scriptSatish Poonia : आज फिर अजमेर पहुंच गए BJP प्रदेशाध्यक्ष, जानें क्या बना कारण? | Rajasthan BJP State President Satish Poonia Ajmer visit latest update | Patrika News
जयपुर

Satish Poonia : आज फिर अजमेर पहुंच गए BJP प्रदेशाध्यक्ष, जानें क्या बना कारण?

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया आज अजमेर प्रवास पर, निकाय प्रमुख कार्यशाला को किया संबोधित, किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में भी की शिरकत, संगठन को मजबूत और कार्यकर्ताओं को री-चार्ज करने की कवायद

जयपुरJul 20, 2021 / 02:57 pm

Nakul Devarshi

Rajasthan BJP State President Satish Poonia Ajmer visit latest update

जयपुर।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया इन दिनों संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को ‘री-चार्ज’ करने की मंशा से फील्ड में एक्टिव नज़र आ रहे हैं। इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि कोरोना संक्रमण दर में कमी आने के बाद से उनके जिलेवार दौरों ने रफ़्तार पकड़ी हुई है। इसी क्रम में डॉ पूनिया आज सुबह जयपुर से अजमेर प्रवास के लिए रवाना हुए। अजमेर पहुंचकर डॉ पूनिया ने निकाय प्रमुख कार्यशाला को संबोधित किया।


डॉ पूनिया दोपहर बाद सलेमाबाद में भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल हुए। इन बैठकों में उन्होंने संगठन पदाधिकारियों के साथ पार्टी के कामकाज की समीक्षा की और आगामी रणनीति बनाने पर संवाद स्थापित किया।

 

धार्मिक दर्शन भी किए
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ पूनिया ने अजमेर प्रवास कार्यक्रम के दौरान ही आज सुरसुरा में वीर तेजाजी मंदिर और सलेमाबाद में निम्बार्काचार्य पीठ के दर्शन किए। वहीं इन स्थानों पर सड़क मार्ग से गुजरने के रास्ते पार्टी कार्यकर्ता उनका जगह-जगह स्वागत-अभिनंदन भी कर रहे हैं।

https://twitter.com/hashtag/Rajasthan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

गौरतलब है कि डॉ पूनिया ने कल खाटूश्यामजी पहुंचकर सीकर जिला कार्यसमिति की बैठक ली थी। वे पिछले हफ्ते भी अजमेर प्रवास पर रहे थे जहां उन्होंने नसीराबाद में अजमेर देहात जिला कार्यकारिणी बैठक में शिरकत की थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो