scriptराजस्थान: कृषि कानून पर किसानों को करेंगे जागरूक, खोलेंगे कांग्रेस की पोल: Dr. Satish Poonia | rajasthan bjp to aware farmers over new farm bills says satish poonia | Patrika News
जयपुर

राजस्थान: कृषि कानून पर किसानों को करेंगे जागरूक, खोलेंगे कांग्रेस की पोल: Dr. Satish Poonia

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने कहा है कि विरोधी ताकतें किसानों को भ्रमित करने की साजिश को अंजाम दे रही हैं लेकिन भाजपा ‘किसान कल्याण संपर्क अभियान’ के ज़रिये इस साजिश को नाकाम करेगा।

जयपुरSep 30, 2020 / 11:14 am

Nakul Devarshi

rajasthan bjp to aware farmers over new farm bills says satish poonia
जयपुर।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से संसद में पारित हुए कृषि विधेयक किसानों की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि विरोधी ताकतें किसानों को भ्रमित करने की साजिश को अंजाम दे रही हैं लेकिन भाजपा ‘किसान कल्याण संपर्क अभियान’ के ज़रिये इस साजिश को नाकाम करेगा। पार्टी कार्यकर्ता किसानों और आमजन के बीच जाकर उन्हें इन विधेयकों के फायदे बतायेगा।
पूनिया ने कहा कि अभियान में कांग्रेस पर हल्ला बोलने के साथ ही कांग्रेस की पोल भी खोली जायेगी। तत्कालीन कांग्रेस नीत सरकारों को याद करते हुए डॉ पूनिया ने कहा कि पिछले 55 वर्षों तक लूट और झूठ के सहारे शासन करने वाली कांग्रेस के निति-सिद्धांत और विचारों को उन्हीं की कारगुजारियों के चलते नकार दिया गया है। यही वजह है कि कांग्रेस अब कुछ ही प्रदेशों में सिमटकर रह गई है।
पूनिया ने कहा कहा कि अफ़सोस इस बात का है कि केंद्र सरकार के कृषि विधेयकों का कांग्रेस शासित राज्यों में विरोध जताने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने कहा कि इससे साफ़ है कि कांग्रेस पार्टी देश के किसानों का कल्याण, उनकी उपज का दाम मिलने, उनका रकबा बड़ा होने और आय दोगुनी होते देखना नहीं चाहती।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एमएसपी ख़त्म होने की भ्रान्ति फैलाई जा रही है जबकि देश भर में पिछले 48 घंटे में 10.53 करोड़ की धान की फसल की खरीद एमएसपी पर खरीद शुरू की गई है। यही नहीं राजस्थान सरकार ने भी केंद्र को प्रस्ताव भेजकर मूंग, उड़द, सोयाबीन और मूंगफली के समर्थन मूल्य में खरीद का प्रस्ताव भेजा है, जिसपर भारत सरकार ने खरीद को लेकर आश्वस्त किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी ये स्पष्ट किया है कि किसानों की उपज की एमएसपी पर खरीद पहले भी जारी थी, अब भी जारी है और आगे भी जारी रहेगी। पूनिया ने कांग्रेस के किसी भी बहकावे में नहीं आने की किसानों और आमजन से अपील की।

Home / Jaipur / राजस्थान: कृषि कानून पर किसानों को करेंगे जागरूक, खोलेंगे कांग्रेस की पोल: Dr. Satish Poonia

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो