scriptराजस्थान : Ashok Gehlot सरकार को ‘चारों खाने चित्त’ करने का टारगेट, जानें किस ख़ास प्लान पर काम कर रही BJP | Rajasthan BJP to campaign on Social Media against Ashok Gehlot gov | Patrika News
जयपुर

राजस्थान : Ashok Gehlot सरकार को ‘चारों खाने चित्त’ करने का टारगेट, जानें किस ख़ास प्लान पर काम कर रही BJP

Ashok Gehlot सरकार के खिलाफ Rajasthan BJP की ख़ास रणनीति, सरकार को ‘चारों खाने चित्त’ करने का टारगेट, ख़ास प्लान पर काम कर रही BJP
 

जयपुरOct 28, 2021 / 10:19 am

Nakul Devarshi

Rajasthan BJP to campaign on Social Media against Ashok Gehlot gov

नकुल देवर्षि / जयपुर।

Rajasthan BJP अब Ashok Gehlot सरकार के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन करने के साथ ही वर्चुअल मोड पर भी ज़ोरदार तरीके से हल्ला बोल करने की तैयारी में है। इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि पार्टी ने इस कवायद में प्रदेश भर में सोशल मीडिया ‘योद्धा’ तैनात कर दिए हैं। सोशल मीडिया विंग को और ज़्यादा मजबूती देने के लिए अब संभाग से लेकर प्रदेश स्तर तक ‘एक्सपर्ट’ युवाओं को कमान सौंपी गई है।

 

जानकारी के अनुसार इन एक्सपर्ट युवाओं को पदों पर नियुक्ति देकर उन्हें राज्य की गहलोत सरकार की नाकामियां और केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों के साथ ही प्रदेश संगठन से जुड़ी गतिविधियों को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स के ज़रिये ‘वायरल’ करना का दारोमदार रहेगा।

 

ज़िलों में लगाए प्रदेश समन्वयक

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया से हरी झंडी मिलने के बाद प्रदेश संगठन के सोशल मीडिया विभाग में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों, संभाग प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति हुई है।

 

घोषित हुए प्रदेश समन्वयकों में विवेक रावत को बांसवाड़ा, दिलीप सिंह राव को जयपुर, निखिल व्यास क पाली और सुनील मेघवाल को बीकानेर ज़िले में सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश समन्वयक नियुक्त किया गया है।

संभागों में तैनात हुए प्रभारी, सह-प्रभारी
प्रदेश नेतृत्व ने सोशल मीडिया टीम को मजबूती देने के लिए संभागवार प्रभारियों और सह प्रभारियों की भी नियुक्तियां की हैं। प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक डॉ जोगेंद्र सिंह सिलोर की ओर से जारी सूची कुछ इस तरह से है-
संभाग प्रभारी सह-प्रभारी


बीकानेर कोजूराम सारस्वत मनिंदर सिंह लावी

जयपुर हर्ष शर्मा बुलबुल पाठक

भरतपुर कुलदीप सिंह हरेंद्र राव

अजमेर अनुपम गोयल महेंद्र कागत

जोधपुर गिरिल भाटिया राहुल माहेश्वरी
उदयपुर यशवंत मंडावरा कीर्ति पंड्या

कोटा रजनीश राणा मनीष पाटनी

… इधर आज फिर सडकों पर ‘आक्रोश’
प्रदेश भाजपा एक बार फिर गहलोत सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ ‘हल्ला-बोल’ अभियान के तहत आज सडकों पर उतर रही है। प्रदेश नेतृत्व की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार सभी उपखण्ड मुख्यालयों पर एक साथ धरना-प्रदर्शन होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह ज़िले जोधपुर में अभियान का नेतृत्व करने पहुंचे हुए हैं।

 

जोधपुर पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष डॉ पूनिया ने बताया कि राज्य में बढ़ी बिजली दरें, आए दिन हो रहे अपराध, बहन-बेटियों पर हो रहे अत्याचार, सम्पूर्ण किसान कर्जमाफी, परीक्षाओं में धांधली, लम्बित भर्तियां सहित अन्य कई मुद्दों को लेकर प्रदेश की जनता त्रस्त है। इन्ही को मद्देनज़र रखते हुए पार्टी के कार्यकर्ता आज राज्य सरकार का विरोध जताने के लिए प्रदेश भर में धरना-प्रदर्शन करने उतर रहे हैं।

Home / Jaipur / राजस्थान : Ashok Gehlot सरकार को ‘चारों खाने चित्त’ करने का टारगेट, जानें किस ख़ास प्लान पर काम कर रही BJP

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो