चिकित्सा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के 150 चिकित्सा संस्थानों में डेन्टल चेयर विद एक्स-रे तथा 1000 बैड बढ़ाने की व्यवस्था, पीपाड़ सिटी एवं फलौदी में जिला अस्पताल, ओसियां में मदर एवं चाइल्ड केयर सेन्टर, 6 स्थानों पर ट्रोमा सेन्टर, कैंसर रजिस्ट्री सिस्टम प्रारम्भ करना, लीवर ट्रांसप्लान्ट के लिए 4 सहायक आचार्य के पद, ऑन्कोलोजी में सहायक आचार्य के 3 पद, रेडियोग्राफी के 2 एवं डेन्टल सर्जरी का 1 पद सृजित करने, जिला चिकित्सालयों में सीटी स्कैन और एम.आर.आई. की सुविधा आदि से आमजन को सीधा लाभ होगा।