scriptRajasthan Budget: करीब 100 लोग आज रातभर नहीं सोएंगे, एक मिनट में होगी 400 पन्नों की छपाई | Rajasthan Budget 2023: Budget printing in rajasthan secretariat today | Patrika News
जयपुर

Rajasthan Budget: करीब 100 लोग आज रातभर नहीं सोएंगे, एक मिनट में होगी 400 पन्नों की छपाई

Rajasthan Budget 2023: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 10 फरवरी को बजट पेश करेंगे। इसकी तैयारी के लिए वित्त और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के करीब 50 अधिकारी-कर्मचारी गुरुवार सुबह 10.30 बजे से लगभग 24 घंटे तक परिवार से कट जाएंगे।

जयपुरFeb 09, 2023 / 12:38 pm

santosh

rajasthan_budget.jpg

rajasthan budget 2023 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 10 फरवरी को बजट पेश करेंगे। इसकी तैयारी के लिए वित्त और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के करीब 50 अधिकारी-कर्मचारी गुरुवार सुबह 10.30 बजे से लगभग 24 घंटे तक परिवार से कट जाएंगे। वहीं, दोपहर करीब दो बजे यह संख्या और बढ़ जाएगी। इनके अलावा प्रिंटिंग में लगे करीब 20 कर्मचारी सख्त पहरे में रहेंगे, जो हर मिनट सौ-सौ पन्नों की छपाई करने वाली मशीनों पर व्यस्त रहेंगे।

करीब 100 अधिकारी-कर्मचारी रातभर नहीं सोएंगे। इनके ठहरने-खाने की व्यवस्था भी सचिवालय में ही रहेगी। सचिवालय में बजट भाषण की छपाई के लिए चार मशीनों की व्यवस्था की गई है। इन अत्याधुनिक मशीनों पर बजट भाषण की करीब पांच सौ प्रतियों की छपाई गुरूवार रात को होगी।

यह भी पढ़ें

विधानसभा में कल बजट पेश करेंगे सीएम गहलोत, आज शाम को देंगे अंतिम रूप

इधर, बुधवार आधी रात तक भी वित्त और सूचना-प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सचिवालय में काम करते रहे। दरअसल, बजट की तैयारी गत अक्टूबर में ही शुरू हो गई थी और एक जनवरी से यह काम और तेज हो गया। करीब दस दिन से वित्त विभाग के बजट, टैक्स, व्यय सेल से जुडे़ अधिकारी-कर्मचारी 10 से 12 घंटे तक सचिवालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, रजिस्टर में एंट्री करवाए बिना इनसे कोई मिल नहीं पा रहा है।

Home / Jaipur / Rajasthan Budget: करीब 100 लोग आज रातभर नहीं सोएंगे, एक मिनट में होगी 400 पन्नों की छपाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो