scriptRajasthan ByElection 2019: उप चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, देखें नाम | Rajasthan by Election 2019 congress star campaigners list | Patrika News
जयपुर

Rajasthan ByElection 2019: उप चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, देखें नाम

Rajasthan ByElection 2019: राजस्थान में खींवसर और मंडावा विधानसभा सीट के लिए 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

जयपुरOct 03, 2019 / 02:33 pm

Kamlesh Sharma

Rajasthan ByElection 2019
जयपुर। Rajasthan ByElection 2019: राजस्थान में खींवसर और मंडावा विधानसभा सीट के लिए 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची की खास बात यह है कि इसमें अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम नदारद है। राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की बात की जाए तो पूर्व पीएम और राजस्थान के राज्यसभा सांसद मनमोहन सिंह को इस सूची में जगह मिली है। पार्टी ने प्रदेश स्तरीय नेताओं को ही सूची में स्थान दिया है।
पार्टी के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने सूची जारी करते हुए राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को इसकी प्रति भेजी है। सूची में राज्य के प्राय: सभी प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है। हालांकि राष्ट्रीय नेताओं में केवल पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को ही शामिल किया गया है।
राजस्थान उपचुनाव: भाजपा ने कांग्रेस के कुनबे में सेंध लगाकर चौंकाया, दो महिला उम्मीद्वारों के बीच होगी सीधी टक्कर

इस पर कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची जारी करने में भाजपा से पिछड़ी नजर आई। भाजपा ने पहले ही 40 प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इसमें राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को ज्यादा तरजीह दी गई है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को प्रचारकों की सूची में जगह दी गई है। इसके अलावा गुरुदासपुर से सांसद बने फिल्म अभिनेता सनी देओल को भी सूची में शामिल किया गया है।
सूची के अनुसार डॉ. मनमोहन सिंह, अविनाश पांडे, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, विवेक बंसल, काजी मोहम्मद निजामुद्दीन, तरुण तोमर, जुबेर खान, धीरज गुर्जर, भंवर जितेंद्र सिंह, मोहन प्रकाश, नारायण सिंह, डॉ. बीडी कल्ला, डॉ. चंद्रभान, हेमाराम चौधरी, रामेश्वर डूडी, मास्टर भंवरलाल, विश्वेंद्र सिंह, गोपाल सिंह शेखावत, दीपेंद्र सिंह शेखावत, शांति धारीवाल, प्रमोद जैन भाया, रमेश मीणा, डॉ. रघु शर्मा, लालचंद कटारिया, उदयलाल अंजना, हरीश चौधरी, प्रताप सिंह खाचरियावास, शाले मोहम्मद, गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली, अशोक चांदना, डॉ. जितेंद्र सिंह, श्री बृजेंद्र सिंह ओला, राजेंद्र चौधरी, परसराम मोरदिया, नरेंद्र बुढानिया, राकेश पारिख, रेहाना रियाज, अभिमन्यु पूनिया हैं।

Home / Jaipur / Rajasthan ByElection 2019: उप चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, देखें नाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो