भाजपा जहां, बगावत थाम यह मान कर चल रही है कि परिणाम बहुत अच्छे आएंगे। वहीं, कांग्रेस का मानना है कि इन सात सीटों में से कांग्रेस उन सीटों पर तो मजबूत है ही, जो विधानसभा चुनाव में जीती गई थी। वहीं, बीएपी और आरएलपी ने भी अपनी-अपनी सीटों पर पूरी ताकत झोंक दी है। राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता यही दावा कर रहे हैं कि वे सभी सीटों पर अच्छी स्थिति में है, लेकिन इन दलों के आंतरिक फीडबैक के आंकड़े कुछ और ही कह रहे हैं।