scriptभाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, लिस्ट में वसुंधरा का भी नाम | Rajasthan bypolls: Vasundhara Raje in BJP star campaigners | Patrika News
जयपुर

भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, लिस्ट में वसुंधरा का भी नाम

प्रदेश में 3 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों का ऐलान कर दिया है|

जयपुरMar 31, 2021 / 12:20 pm

santosh

vasundhra raje

vasundhra raje

 

जयपुर| प्रदेश में 3 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों का ऐलान कर दिया है| सूची में 30 आला नेताओं को स्थान दिया गया, जिसमें प्रदेश भाजपा के कई नेताओं को पूरी तरजीह मिली|

जारी की गई सूची में भाजपा के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के सह प्रभारी भारती बेन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, राज्यसभा सांसद ओम प्रकाश माथुर, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, प्रतिपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़ शामिल हैं|

इसी तरह राजस्थान से आने वाले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, कैलाश चौधरी, भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर, वरिष्ठ नेता किशन लाल गुर्जर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी और अशोक परनामी, भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी, नारायण सिंह देवल, जोगेश्वर गर्ग, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, मदन दिलावर, सुनील कटारा, सांसद व महामंत्री दिया कुमारी, राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, राजेंद्र गहलोत, लोकसभा सांसद कनक मल कटारा, सीपी जोशी, सुभाष बहरिया, राहुल कसवा और नारायण लाल पंचारिया शामिल हैं|

*भाजपा के 30 स्टार प्रचारकों की सूची*

अरुण सिंह, भारती बेन, सतीश पूनिया, गुलाबचंद कटारिया

वसुंधरा राजे, भूपेंद्र यादव, ओम प्रकाश माथुर

चंद्रशेखर, राजेंद्र राठौड़, गजेंद्र सिंह शेखावत

अर्जुन मेघवाल, कैलाश चौधरी, किशन लाल गुर्जर

अलका गुर्जर, अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी

वासुदेव देवनानी, नारायण सिंह देवल, जोगेश्वर गर्ग, भजन लाल शर्मा

मदन दिलावर, सुशील कटारा, किरोड़ी लाल मीणा

दीया कुमारी, राजेंद्र गहलोत, कनक मल कटारा, सीपी जोशी

सुभाष बहेड़िया, राहुल कस्वां, नारायण लाल पंचारिया लिस्ट में

Home / Jaipur / भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, लिस्ट में वसुंधरा का भी नाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो