scriptकभी भी जारी हो सकती राजस्थान के लिए कांग्रेस की पहली सूची, 15 नाम हो सकते हैं शामिल | Rajasthan Congress Candidate List 2019 Declare | Patrika News
जयपुर

कभी भी जारी हो सकती राजस्थान के लिए कांग्रेस की पहली सूची, 15 नाम हो सकते हैं शामिल

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची कभी भी जारी हो सकती है। सूची में करीब 15 नाम हो सकते हैं।

जयपुरMar 27, 2019 / 11:07 am

Santosh Trivedi

Rajasthan congress
जयपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची कभी भी जारी हो सकती है। सूची में करीब 15 नाम हो सकते हैं। बता दें कि राजस्थान के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भाजपा की पहली सूची के जारी होने के सात दिन गुजर जाने के बाद भी कांग्रेस ने अब तक लोकसभा चुनावों के लिए अपनी सूची जारी नहीं की है।
पार्टी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के मंगलवार के प्रदेश दौरे के कारण उम्मीदवारों की घोषणा रोक रखी थी। राहुल गांधी प्रदेश में तीन सभाएं करके चुनावी आगाज कर चुके हैं। ऐसे में अब माना जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से बुधवार या गुरुवार तक लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा की जा सकती है। भाजपा ने 21 मार्च को राजस्थान के 16 लोकसभा क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित किए थे। वहीं कांग्रेस ने 25 में से किसी भी सीट के लिए अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।
सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस में करीब 18 सीटों पर सहमति बन गई है। वहीं राजस्थान में 7 सीटें कांग्रेस के गले की फांस बन गई है। दिल्ली में शुक्रवार को हुई कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में अजमेर, चित्तोडगढ़़, जयपुर शहर, जालौर-सिरोही, भीलवाड़ा, नागौर और चूरू सीटों पर सभी नेताओं में उम्मीदवार चयन को लेकर और सहमति नहीं बन पाई थी। इनमें से कई सीटों पर प्रदेश नेतृत्व दो खेमों में बंटा हुआ है, जिनमें सहमति बनाने की जिम्मेदारी आलाकमान की ओर से पांडे को दी गई है। सीईसी बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से लोकसभा चुनाव को महत्वपूर्ण बताते हुए दिग्गजों को चुनाव में उतरने का सुझाव दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो