scriptराजस्थान के इस कांग्रेस विधायक ने सचिन तेंदुलकर को कहा- ‘बेहतर होगा आप चुप ही रहें’, जानें और क्या-क्या कह डाला? | rajasthan congress mla sanyam lodha takes on sachin tendulkar | Patrika News
जयपुर

राजस्थान के इस कांग्रेस विधायक ने सचिन तेंदुलकर को कहा- ‘बेहतर होगा आप चुप ही रहें’, जानें और क्या-क्या कह डाला?

राजस्थान में भी गर्माया हुआ है किसान आंदोलन, विरोधियों पर मुखर हो रहे कांग्रेस और किसान नेता, ‘सेलेब्स’ की प्रतिक्रियाओं पर नेताओं ने किया पलटवार, बॉलीवुड और खेल जगत के सेलेब्रिटीज हैं निशाने पर, कांग्रेस विधायक संयम लोढा के निशाना पर सचिन तेंदुलकर, तो किसान नेता हिम्मत सिंह ने बॉलीवुड एक्टर्स को घेरा
 

जयपुरFeb 04, 2021 / 01:01 pm

Nakul Devarshi

rajasthan congress mla sanyam lodha takes on sachin tendulkar

जयपुर।

कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोलन के गरमाए पारे के बीच अब बॉलीवुड और खेल से जुड़े सेलेब्रिटीज निशाने पर हैं। आंदोलन को समर्थन दे रहे नेताओं ने सेलेब्स की प्रतिक्रियाओं पर तल्ख़ तेवर दिखाए हैं। राजस्थान से जुड़े कांग्रेस और किसान नेताओं ने भी नामचीन शख्सियतों के रुख पर पलटवार किया है।

 

कांग्रेस विधायक के निशाने पर ‘मास्टर ब्लास्टर’
सिरोही विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता संयम लोढा ने पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की प्रतिक्रिया पर पलटवार किया। उन्होंने सचिन के एक ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए जवाबी हमला किया।

 

‘बेहतर होता तेंदुलकर शांत रहे’
लोढा ने अपनी प्रतिक्रिया में लिखा, ‘कभी सरकारी असंवैधानिक कार्यवाही पर नहीं बोले, किसानों की जाने गई पर नहीं बोले, बेहतर होता शांत रहते। करोड़ों लोग जिन्होंने आपको हीरो माना, क्रिकेट के भगवान की उपाधि दी, आज मन से दुखी होंगे कि इस सब के बावजूद आप खुल कर सही के साथ स्वतंत्र रूप से खड़े न हो सके।‘

 

https://twitter.com/hashtag/FarmersProtests?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

गौरतलब है कि पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने किसान आंदोलन को लेकर पहली बार किये अपने ट्वीट में विरोधियों पर निशाना साधा। तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा, ‘भारत की संप्रभुता से किसी भी तरह से समझौता नहीं किया जा सकता है। बाहरी ताकतें देख सकती हैं, लेकिन इसमें हिस्सा नहीं ले सकती हैं। भारतीय भारत को जानते हैं और भारत को लेकर फैसले ले सकते हैं। एक देश के तौर पर हम एक रहते हैं।’

 

… इधर, बॉलीवुड सेलेबस भी निशाने पर
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ही नहीं, राजस्थान के नेताओं ने बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की किसान आंदोलन पर आई प्रतिक्रियाओं पर भी जमकर पलटवार किया। किसान नेता हिम्मत सिंह ने एक्टर अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अजय देवगन सहित अन्य एक्टर्स की ट्वीट प्रतिक्रियाओं को साझा करते हुए उन्हें निशाने पर लिया।

 

https://twitter.com/himmatsinghgur1/status/1357005325086253060?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/FarmersProtests?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

‘प्रपोगेंडा का हिस्सा बन रहे स्टार्स’
किसान नेता हिम्मत सिंह ने कहा, ‘किसी रिहाना को हमारे देश के किसानों का दर्द दिख रहा है जिसका भारत से दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं जबकि एक हमारे देश के ये ‘स्टार’ हैं जिन्हें सिर्फ लोकतंत्र की हत्या नहीं दिख रही बल्कि प्रोपेगेंडा का खुद हिस्सा बन रहे हैं। शर्मनाक है।‘

 

‘किसानों की समस्या किसान ही समझ सकता है’
किसान नेता ने ये भी कहा कि किसानों की समस्या किसान या उस वर्ग से आने वाला ही समझ सकता है। मगर देश की राजनीति में आज सांसद और मंत्री कोई भी इस वर्ग से नही पहुंच पाता है। बस हर वर्ग का पूंजीपति ही पहुंच पाते हैं इसलिए कभी हमारी आवाज नहीं बन सकते हैं।

Home / Jaipur / राजस्थान के इस कांग्रेस विधायक ने सचिन तेंदुलकर को कहा- ‘बेहतर होगा आप चुप ही रहें’, जानें और क्या-क्या कह डाला?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो