4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Assembly Election 2023 : कांग्रेस पर गरजी राजे, बोली हमने जो किया वह जनता बताती है, कांग्रेस ने सिर्फ वादें किए

Rajasthan Elections 2023 : डूंगरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुधरा राजे ने कहा कि जो वादा किया वह निभाना होता है। लेकिन, कांग्रेस सिर्फ वादे करती है। उनको निभाती नहीं है। सत्ता में आने से पहले सबको गिनती गिनाई थी। एक, दो, तीन कर दस.. और दस दिन में किसानों के कर्जे माफ कर देंगे। पर, पूरे पांच साल निकल गए एक भी किसान का कर्जा माफ नहीं हुआ।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Elections 2023

Rajasthan Elections 2023

rajasthan election 2023 : डूंगरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुधरा राजे ने कहा कि जो वादा किया वह निभाना होता है। लेकिन, कांग्रेस सिर्फ वादे करती है। उनको निभाती नहीं है। सत्ता में आने से पहले सबको गिनती गिनाई थी। एक, दो, तीन कर दस.. और दस दिन में किसानों के कर्जे माफ कर देंगे। पर, पूरे पांच साल निकल गए एक भी किसान का कर्जा माफ नहीं हुआ। पर, हमने वादा किया था कि गरीब किसानों के 50 हजार रुपए के ऋण माफ करेंगे और आठ हजार रुपए के ऋण माफ किए। करीब 28 लाख किसानों को प्रदेश में लाभ हुए। इसमें डूंगरपुर के 12 हजार 800 किसानों के 40 करोड़ रुपए माफ किए। हमने ऋण माफी का सर्टिफिकेट दिया। वादा करते हैं, तो पूरा भी किया।

राजे गुरुवार को आसपुर विधानसभा क्षेत्र के पुनाली गांव में आयोजित सभा को सम्बोधित कर रही थी। राजे ने अपने उद्बोधन में कांग्रेस सरकार के चुनावी वादों पर जमकर प्रहार किया। राजे ने एक-एक योजना गिनाते हुए उनका लाभ आमजन को नहीं मिलने के दावे किए। भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। आज कहीं भी जाओ बिना कुछ दिए काम नहीं हो रहा है।

राजे ने कहा कि हम जब सरकार में थे उस समय 22 घंटे सिंगल फेज लाइट की व्यवस्था की थी। अभी सरकार ने 100 यूनिट माफ कर देंगे। लेकिन, यहां तो बिजली ही नहीं मिल रही है, तो फिर फ्री बिजली देने का क्या अर्थ है। हमने पंचायत मुख्यायल पर 12वीं तक स्कूल खोले। गौरव पथ दिए। हमारे समय में चिकित्सक थे। शिक्षक थे। आज नहीं मिल रहे हैं। हम खजाना खोल कर मोबाइल दे देने से क्या मतलब है।

19 बार पेपर लीक हुए
राजे ने कहा कि बेरोजगारों को भत्ता देने का वादा किया था। पर, एक भी बेरोजगार को भत्ता नहीं मिला। उल्टा बेरोजगार पढ़-लिखकर कॉलेज से निकलता है और परीक्षा देता है, तो पेपर लीक हो जाते हैं। जब युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, तो ऐसी योजनाओं से क्या होगा। प्रदेश में 19 बार पेपर लीक हुए है। पद खाली पड़े हैं। पर, सरकार भर नहीं पाई।

सिंचाई सुविधा में करेंगे विस्तार
राजे ने कहा कि हमने सोमकमला आम्बा बांध की नहरों के लिए बजट दिया था। यह सरकार उनका भी काम नहीं करवा पाई। लेकिन, इस क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए अब भी दरकार है। सरकार आने पर सिंचाई सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। राजे ने कहा कि परिवार की एकता सदस्यों के एकजुट रहने से है।

जातिगत राजनीति नहीं करते
राजे ने कहा कि हम जातिगत राजनीति नहीं करते हैं। इस क्षेत्र में पिछले कुछ समय से कुछ लोग जातिगत राजनीति कर रहे हैं। इससे हमारे यहां के युवा भटक गए और वह मुकद्मों में फंस गए। सरकार ने न तो उनके केस वापस लिए और नहीं अब वह युवा सरकारी नौकरी के लिए पात्र रहे हैं। हम सभी परिवार के सदस्य है। सबको साथ रहना होगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग