
Sachin Pilot
Rajasthan Assembly Election 2023 : कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी द्वारा मंगलवार को जारी घोषणापत्र "वास्तव में अच्छा" है क्योंकि इसमें राज्य के समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। घोषणापत्र के लॉन्च के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, कांग्रेस नेता ने कहा कि राजस्थान के लोग सबसे पुरानी पार्टी द्वारा किए गए वादों पर भरोसा करते हैं जो उनके लिए सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
संवाददाताओं से आगे बातचीत करते हुए प्रदेश के पूर्व उपमुख्समंत्री ने कहा, यह सचमुच एक अच्छा घोषणापत्र है। सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। जनता कांग्रेस की घोषणाओं पर भरोसा करती है। जनता के बीच भाजपा की घोषणाओं की विश्वसनीयता खत्म हो गई है। मुझे लगता है कि हमें बहुमत मिलेगा और हम वो करेंगे जो हम 30 साल से नहीं कर पाए। पायलट ने कहा, कांग्रेस पार्टी एक बार फिर सरकार बनाएगी।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने मंगलवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र कई वादों के साथ जारी किया, जिसमें राज्य में बहुचर्चित जाति-आधारित सर्वेक्षण भी शामिल है। यह भी वादा किया गया कि पार्टी मुख्यमंत्री नि:शुल्क चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की राशि 25 लाख रुपए से बढ़ाकर 50 लाख रुपए सालाना करेगी।
Published on:
21 Nov 2023 10:54 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
