scriptRajasthan Election 2018 live: रुझान कांग्रेस की तरफ, लेकिन पहली सीट पर जीत का खाता खोला भाजपा ने | Rajasthan elections 2018 result: BJP won on Pindwara seat | Patrika News
जयपुर

Rajasthan Election 2018 live: रुझान कांग्रेस की तरफ, लेकिन पहली सीट पर जीत का खाता खोला भाजपा ने

Rajasthan Assembly Election 2018 result live: पहली सीट पर जीत मिली भाजपा को

जयपुरDec 11, 2018 / 12:42 pm

Nidhi Mishra

Rajasthan elections 2018 result: BJP won on Pindwara seat

Rajasthan elections 2018 result: BJP won on Pindwara seat

जयपुर/ सिरोही। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 रिजल्ट लगातार अपडेट हो रहे हैं। रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिल रही है, लेकिन एक सीट जहां मतगणना पूरी हो गई है और नतीजे आ गए हैं, वहां भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम लहरा लिया है। सिरोही जिले की आबू पिंडवाड़ा विधानसभा सीट से भाजपा के समाराम गरासिया 26995 मत से जीत गए हैं। गरासिया ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी लालाराम गरासिया को हरा दिया है।

उधर आपको बता दें कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने दावा करते हुए कहा है कि मतगणना में मिले रुझानों से स्पष्ट हो चुका है और कांग्रेस प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। पायलट ने मतगणना में कांग्रेस को मिल रहे रुझानों के बाद कहा कि हालांकि अंतिम परिणाम आने तक इंतजार करना चाहिए लेकिन जिस तरह के रुझान मिल रहे है उससे राजस्थान सहित मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ तीनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनना तय हैं। उनसे सवाल किया गया कि, आप कहते हैं कि कांग्रेस को पिछली बार 21 सीटें मिलीं और अब वहां से यहां तक कस सफर तय किया है। ऐसे में स्वाभाविक तौर पर आपका हक बनता है सीएम पद का। इसके जवाब में पायलट ने कहा कि हम सबने मिलकर काम किया है। कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत यही रही कि नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर संघर्ष किया है। भारतीय जनता पार्टी की इतनी बड़ी सरकार, ताकत, पैसा, प्रशासन, पुलिस उन सबके खिलाफ कांग्रेस के नेताओं ने संग्राम किया। मैं कांग्रेस के तमाम नेताओं का धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मेरा सहयोग किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जनता ने संघर्ष किया और यह उसी का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार से पिछले पांच साल में त्रस्त रही जिससे उसमें उसके खिलाफ गुस्सा था। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर संघर्ष किया उन पर जनता ने मुहर लगाई हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो